CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला

रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है। लगातार हो रहे विरोध और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए क्रिश्चियन फोरम ने धमतरी जिले के करीब 40 चर्चों और प्रार्थना सभाओं में गैर-ईसाइयों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद संबंधित चर्चों के बाहर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं।

दरअसल, धमतरी में पिछले कुछ समय से चंगाई और प्रार्थना सभाओं को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से विरोध किया जा रहा है। वहीं कुछ दिन पहले कलेक्ट्रेट कार्यालय में 1500 से अधिक आवेदन भी पहुंचे थे। इन आवेदनों में लोगों ने प्रार्थना सभाओं में स्वेच्छा से शामिल होने की इच्छा जताई थी।

प्रशासन ने बुलाई थी शांति समिति की बैठक

प्रार्थना सभाओं को लेकर बढ़ते तनाव और विरोध के बीच प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए शांति समिति की बैठक बुलाई थी। बैठक में दोनों पक्षों के बीच स्थिति को शांत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद अब क्रिश्चियन फोरम की ओर से चर्च और प्रार्थना सभाओं को लेकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मेनोनाइट चर्च समेत करीब 40 चर्चों और प्रार्थना सभा स्थलों में गैर-ईसाइयों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

क्रिश्चियन फोरम ने बताई फैसले की वजह

क्रिश्चियन फोरम का कहना है कि प्रार्थना सभाओं और चंगाई सभाओं को लेकर उन पर लगातार प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप लगाए जाते हैं, जिन्हें फोरम ने गलत बताया है। उनका दावा है कि बाहरी लोगों के आने से कई बार विवाद की स्थिति बनती है और अंततः पुलिस एवं प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ता है। फोरम के मुताबिक, इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए चर्चों में गैर-ईसाइयों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि विवाद की स्थिति और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को रोका जा सके।

धर्मांतरण के मुद्दे पर पहले से विवाद

धमतरी में पिछले कुछ वर्षों से चंगाई सभा और प्रार्थना सभाओं को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। हिंदू संगठन इन सभाओं में धर्मांतरण और प्रलोभन के आरोप लगाते रहे हैं, जबकि ईसाई संगठनों की ओर से इन आरोपों से इनकार किया जाता रहा है। अब क्रिश्चियन फोरम के इस फैसले के बाद यह देखना अहम होगा कि गैर-ईसाइयों के प्रवेश पर रोक से प्रार्थना सभाओं को लेकर चल रहा विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति किस तरह प्रभावित होती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 9 रेलकर्मियों का सम्मान

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना के उद्देश्य…

    AWARD; अभियंता दिवस पर रायपुर नगर निगम के 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं का सम्मान

    रायपुर , संगी मितान सेवा समिति रायपुर द्वारा अभियंता दिवस के अवसर पर आज रायपुर नगर निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल नगर निगम सामान्य सभा…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर