CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है. नवनिर्माण युवा छात्र संगठन (NYCS) के आंदोलन को अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी समर्थन दे दिया है. पार्टी के प्रवक्ता और सह-संयोजक सौरव दास सोमवार को भुवनेश्वर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ खड़े होने का ऐलान किया.

सौरव दास ने स्कूली किताबों की छपाई पर खर्च हुए करीब 380 करोड़ रुपये का हवाला द‍िया. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बावजूद पाठ्यपुस्तकों में कई गलतियां सामने आना गंभीर विषय है. उन्होंने इन खामियों की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की. इसके साथ ही स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग का भी समर्थन किया.

सरकार ने नहीं की बातचीत की पहल- सौरभ दास

सौरभ दास के मुताबिक, छात्र संगठन पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है. उनका दावा है कि प्रदर्शनकारियों को सरकार ने लंबे समय तक सड़कों पर रहने के लिए मजबूर किया, जबकि कुछ आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत की पहल नहीं की गई.

कॉकरोच जनता पार्टी ने स्कूली शिक्षा में सुधार, किताबों की गलतियों के लिए जवाबदेही और बच्चों तक सही पाठ्यपुस्तकें समय पर पहुंचाने की मांग को समर्थन दिया है. दास ने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के साथ मिलकर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तैयार करेगी. सौरव दास ने इस दौरान NEET-UG विवाद का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह परीक्षा से जुड़े विवाद के बाद तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठी थी, उसी तरह पाठ्यपुस्तकों में हुई गलतियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    CJP; कॉकरोचों का ज्ञानेश कुमार को अल्‍टीमेटम, 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे दो वरना आंदोलन की चेतावनी

    नईदिल्ली, स्पेशल इंटेंसिव डिवीजन (SIR) में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर कई आरोप लग रहे हैं. इस पूरे मामले में कॉकरोच जनता पार्टी की भी एंट्री हो चुकी है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर