CM; विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को 3 बड़ी सौगात, सुविधा केंद्र से लेकर ई-रिक्शा में अनुदान राशि बढ़ाने का किया ऐलान

0 सीएम साय ने PM मोदी को बताया आधुनिक भारत का विश्वकर्मा

रायपुर, विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रमिक सम्मेलन में पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के हित में तीन बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा को लेकर राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने शहर में श्रमिकों के लिए सर्वसुविधायुक्त सुविधा केंद्र शुरू करने की घोषणा की। इस केंद्र में श्रमिकों के बैठने समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम की तलाश में शहर आने वाले श्रमिकों को बैठने और ठहरने जैसी परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए सुविधा केंद्र उपयोगी साबित होगा।

डिलीवरी काम करने वालों को ई-बाइक के लिए सहायता

मुख्यमंत्री ने सामान की डिलीवरी का काम करने वाले श्रमिकों के लिए ई-बाइक खरीदने में विशेष सहायता देने की योजना लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में श्रमिक और युवा डिलीवरी के काम से जुड़े हैं। ई-बाइक मिलने से उनके काम को आसान बनाने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी।

ई-रिक्शा खरीदने पर अनुदान दोगुना

असंगठित क्षेत्र में ऑटो या ई-रिक्शा खरीदने वाले श्रमिकों के लिए भी मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की। सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रोत्साहन की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने का ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता श्रमिकों को अपना रोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

श्रम का देश में विशेष महत्व : CM साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे देश में श्रम का बहुत महत्व है। श्रमिक अपने परिश्रम से देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि श्रमिकों को सम्मान के साथ बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध हो।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि निर्माण से लेकर उद्योग और सेवा क्षेत्र तक श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

PM मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री साय ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आधुनिक भारत का विश्वकर्मा बताते हुए कहा कि देश के विकास और निर्माण की दिशा में उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण काम किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के भविष्य से जुड़े प्रोविडेंट फंड (PF) का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि PF नंबर को यूनिवर्सल करने से श्रमिकों को काफी लाभ मिला है। अब किसी श्रमिक के एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर भी उसका UAN वही रहता है और उसे PF की सुविधा मिलती रहती है।

श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई पर भी सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहन दे रही है। कक्षा 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक हासिल करने वाले श्रमिकों के बच्चों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश में पढ़ाई करने वाले श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की दिशा में भी सरकार तैयारी कर रही है।मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 1 लाख 45 हजार श्रमिकों को 26 योजनाओं के तहत लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुंचाया जा रहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POETRY; 18 सितंबर को ‘काव्य संध्या’ , छत्तीसगढ़ के कवियों के साथ लखनऊ और जबलपुर के रचनाकार भी देंगे प्रस्तुति

    रायपुर, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 सितंबर 2026 को रायपुर के महंत घासीदास स्मारक परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच में ‘भव्य काव्य संध्या’ का आयोजन…

    GANESHA; उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश- गणेश समितियों को अनावश्यक परेशान न करें,बल्कि मदद करें

    बिलासपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गणेश उत्सव को लेकर समितियों को होने वाली परेशानियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसी…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व