DGP; छत्तीसगढ पुलिस की कमान किसे मिलेगी?,गौतम या गुप्ता, तय करेंगे सीएम साय

रायपुर, छत्तीसगढ़ में नए डीजीपी की स्थायी नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सूत्रों की माने तो प्रमुख दावेदार पवन देव एवं जीपी सिंह दौड से लगभग बाहर हो चुके है। ऐसे में अरुणदेव गौतम अथवा हिमांशु गुप्ता में से कोई एक डीजीपी बनेंगे। अभी प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी अरुणदेव गौतम है।

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राज्य सरकार को नए DGP के लिए दो नामों का पैनल भेज दिया है। अब फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद लिया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ को स्थायी पुलिस महानिदेशक मिल जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि यूपीएससी ने जिन दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम राज्य सरकार को भेजे हैं, उनमें अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता का नाम शामिल बताया गया हैं। जबकि पहले चर्चा में रहे पवनदेव और जीपी सिंह का नाम अंतिम सूची से हटा दिया गया है। वैसे जीपी सिंह का मामला सुप्रीम कोर्ट में निपट चुका है और पवनदेव की वरिष्ठता सबसे ऊपर मानी जा रही थी, फिर भी इन दोनों नामों को पैनल से बाहर कर देना लोगों के लिए चौंकाने वाली खबर है।

दरअसल, राज्य सरकार ने दो महीने पहले ही डीजीपी चयन के लिए तीन नामों का प्रस्ताव यूपीएससी को भेजा था। इसके बाद आयोग की ओर से कई चरणों में जानकारी मांगी गई, और तकरीबन छह महीने की प्रक्रिया के बाद जाकर डीपीसी मीटिंग हुई। इसमें राज्य की ओर से मुख्य सचिव दिल्ली पहुंचे थे और उनकी मौजूदगी में पैनल को अंतिम रूप दिया गया।

अरुणदेव गौतम की दावेदारी सबसे मजबूत

राज्य सरकार की ओर से चार महीने पहले अरुणदेव गौतम को राज्य पुलिस की कमान सौंपी गई थी और तब से वे कार्यवाहक डीजीपी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यकाल में नक्सल मोर्चे पर पुलिस ने लगातार सफलता हासिल की है और वे बेदाग छवि वाले अफसर माने जाते हैं। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि सरकार अपने पहले से लिए गए फैसले पर कायम रहेगी और अरुणदेव गौतम को पूर्णकालिक DGP नियुक्त किया जा सकता है। वहीं, हिमांशु गुप्ता भी वरिष्ठ और प्रभावशाली अधिकारी माने जाते हैं। लेकिन अंदरखाने की चर्चा के अनुसार, इस बार सरकार अनुभव, संतुलित छवि और हालिया प्रदर्शन को प्राथमिकता दे सकती है, जिसके चलते श्री गौतम की दावेदारी सबसे मजबूत दिखाई दे रही है।

  • Related Posts

    MINING; ड्रोन से निगरानी के बाद भी बरसात में महानदी से अवैध रेत परिवहन खतरे की घंटी, खनिज अमला मौन

    0 धमतरी में 5 वाहन जब्त, राजधानी में रेत माफिया की मौज रायपुर, प्रशासन द्वारा ड्रोअन से निगरानी और लगातार छापेमाअरी के दावों के बावजूद बरसात के मौसम में भी…

    MEETING; राज्यपाल बोले-विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

    *निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी  की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थियों का कल्याण विश्वविद्यालयों की…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती