RAILWAY; राजिम-रायपुर के बीच 18 सितंबर से दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, राजिम में सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर, नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर राजधानी रायपुर से नवा रायपुर अटल नगर, अभनपुर होते हुए अब मेमू ट्रेनें 18 सितंबर से राजिम तक चलेंगी. रेलवे ने राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है. वहीं, रेलवे द्वारा मेमू ट्रेन सेवा की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है. रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन सेवा का वाणिज्यिक ठहराव मंदिरहसौद, सीबीडी, केन्द्री, अभनपुर, मानिकचौरी व राजिम में होगा.

रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने शनिवार को राजिम स्टेशन पर राजिम रायपुर के बीच 18 सितंबर से रेल सेवा शुभारंभ करने की रूपरेखा निर्धारित की. उन्होंने स्टेशन पर पार्किंग, स्टेज, आगंतुकों का आवागमन तथा मुख्य अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों के मुताबिक 18 सितंबर को सुबह 11 बजे राजिम रायपुर रेल सेवा आरंभ होगी.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को राजिम से रवाना करेंगे. इस मौके पर सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे. छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थल राजिम के ब्रॉड गेज नेटवर्क से जुड़ने से इस क्षेत्र की सीधी रेल पहुंच बड़े शहरों से स्थापित होगी. इससे न केवल यात्रियों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे. बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, कृषि, तीर्थाटन और पर्यटन को भी नए अवसर मिलेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी.

ट्रेन का समय

नई रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन की समय सारिणी नई रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन रायपुर स्टेशन से 4.45 बजे रवाना होकर 05:03-05:05 बजे मंदिर हसौद, 05:15-05:16 बजे सीबीडीपीएच, 05:30-05:32 बजे केंद्री, 05:43-05:45 बजे अभनपुर, 05:56-05:57 बजे मानिकचौरी, 06.20 बजे राजिम पहुंचेगी. इसी प्रकार राजिम रायपुर मेमू ट्रेन 06.45 बजे राजिम से रवाना होकर, 06:59-07:00 बजे मानिकचौरी पीएच, 07:13-07:15 बजे अभनपुर, 07:26-07:28 बजे केंद्री, 07:41-07:42 बजे सीबीडी, 07:53-07:55 बजे मंदिर हसौद, 08:20 बजे रायपुर पहुंचेगी.

  • Related Posts

    RAILWAY; दपूमरे के 44 स्टेशनों पर 87 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित,38 नई मशीनें जल्द लगेंगी

    0 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डिजिटल टिकटिंग एवं कैशलेस सेवाओं का विस्तार रायपुर/बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों को सहज, तेज़ एवं कैशलेस सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य…

    RAILWAY; रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से फिर पटरी पर लौंटी ये 14 ट्रेनें

     रायपुर, गर्मी में रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…