COAL SCAM;रानू साहू की जमानत पर सुनवाई आगे बढ़ी,अब 14 दिसंबर की तारीख तय

बिलासपुर, कथित कोयला घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित महिला आईएएस अधिकारी रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। जानकारी के मुताबिक़ नंबर नहीं आने कारण उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी है। अब 14 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। दरअसल आज ही जस्टिस नरेन्द्र कुमार व्यास के कोर्ट में उनकी बेल पिटीशन पर हियरिंग होनी थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने महिला अधिकारी रानू साहू को इसी साल के जुलाई में हिरासत में लिया था। उनपर कथित कोयला घोटाले में शामिल होने का आरोप ईडी की ओर से लगाया गया था। वह फ़िलहाल जेल में बंद है। इस पूरी कार्रवाई के बाद राज्य सरकर ने उन्हें सेवा से निलंबित भी कर दिया था।

रानू साहू के अलावा ईडी ने कई अन्य मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईएएस अफसर समीर विश्नोई और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया को भी हिरासत में लिया था। फ़िलहाल तीनो ही अफसर जेल में है।

बढ़ सकती है मुश्किलें

प्रदेश में चुनाव से पहले ईडी ने सालभर तक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। ईडी ने सरकार के करीबियों और अफसरों के ठिकानो पर लगातार छापेमारी भी की थी। फिलहाल समीर बिश्नोई, रानू साहू और सौम्य चौरसिया न्यायिक हिरासत में है। तीनों ही अफसर पूर्ववर्ती सरकार के काफी खास थे, ऐसे में माना जा रहा है कि अब सरकार बदलने के बाद इनकी मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ सकती है। चुनावों से पहले भाजपा ने दावा किया था कि सत्ता में लौटने पर सभी तरह के घोटालों की गंभीरता से जाँच कराई जाएगी। वही डॉ रमन सिंह ने संभावना जताई है कि प्रदेश में ईडी की कार्रवाई में तेजी आ सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…