COLLECTOR; नियम सबके लिए बराबर, कलेक्टर ने खुद को दे दी सजा, कर्मचारी भी रह गए सन्न

बिलासपुर, आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फाइलें लेट होने पर सिर्फ नोटिस या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, लेकिन मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे बदलने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है. अब जिले में काम में लेट-लतीफी बरतने पर अधिकारियों से अर्थदण्ड (जुर्माना) वसूला जा रहा है.

कलेक्टर ने क्या बताया ?

कलेक्टर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनसेवा को तेज करना है. शासन और मुख्यमंत्री का भी स्पष्ट निर्देश है कि जिला स्तर पर आने वाली सभी मांगों और शिकायतों का निराकरण समय-सीमा के भीतर किया जाए. विशेष रूप से सिटीजन चार्टर और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाले कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने बताया कि इस नियम के तहत अगर कोई अधिकारी अपने कार्य में लापरवाही करता है या समय पर काम पूरा नहीं करता, तो उस पर अर्थदण्ड लगाया जाएगा. इसकी शुरुआत मुंगेली में हो चुकी है. हाल ही में दो से तीन विभागों के अधिकारियों ने अपने कार्य समय पर पूरे नहीं किए थे, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें अर्थदण्ड से दंडित किया.

खुद पर लागू किया नियम

सबसे बड़ी बात यह है कि कलेक्टर ने खुद को भी इस नियम से अलग नहीं रखा. अमृत विकास तोपनो ने बताया कि जब उन्होंने मुंगेली में पदभार संभाला था, तो उनके अपने कार्यालय से जुड़ी तीन फाइलें समय पर पूरी नहीं हुई थीं. नियम सबके लिए बराबर है, यह साबित करने के लिए उन्होंने स्वयं भी अर्थदण्ड भरा.उन्होंने कहा कि सेवा कार्य में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता और नियम सभी के लिए समान है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; वन कर्मियों को चार घंटे बंधक बनाने वाले 10 ग्रामीणों पर जुर्म दर्ज, अवैध शिकार की खबर पर पहुंचा था अमला

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा के वनखंड कक्ष क्रमांक 95-96 में जंगली सुअर के अवैध शिकार और वन्य मांस के अवैध विक्रय की…

    RMC; नगर निगम में 11 अफसरों का ट्रांसफर, गजाराम एवं संस्कार शर्मा को उद्यान की जिम्मेदारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर पालिक निगम में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी कर निगम…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा