RAILWAY;अभनपुर-राजिम नई ब्राड गेज रेल लाइन में रेल सेवा जल्द

0 आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बी.के.मिश्रा ने अभनपुर- राजिम नई ब्राड गेज रेलवे लाइन का किया निरीक्षण

रायपुर, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा ट्रेनों के गतिशील परिचालन हेतु रायपुर मंडल में नई रेललाइन सहित अन्य संरक्षा के विकासात्मक कार्यों के व्यापक स्तर पर संरक्षा निरीक्षण कराये जा रहे हैं । इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे रायपुर मंडल के अंतर्गत राजिम – अभनपुर स्टेशनों के मध्य लगभग 20 किलोमीटर (19.671किमी) नई रेल लाइन ब्राड गेज निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया गया है ।  सम्पूर्ण कार्य पूरा होने के पश्चात् एसई सर्कल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी बृजेश कुमार मिश्रा द्वारा कल इस नई ब्राड गेज रेलवे लाइनका निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण अभनपुर स्टेशन से प्रारंभ हुई। आयुक्त द्वारा स्टेशन केबिन पैनल रूम तथा यार्ड का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों से चर्चा की। इसके पश्चात उन्होने निरीक्षण टीम के साथ इस नई लाइन का अभनपुर स्टेशन से राजिम स्टेशन  तक मोटर ट्राली निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंटरलाकिंग, क्रासिंग, पाइंट, ओएचई लाइन, ब्रिज, सिग्नलिंग उपकरण के साथ ही साथ परिचालन एवं संरक्षा से जुडे सभी पहलुओं का गहन अध्ययन तथा निरीक्षण किये तथा अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इसके पश्चात राजिम स्टेशन से अभनपुर स्टेशन तक आब्जर्वेशन कार से 110 किलोमीटर प्रति घंटे का स्पीड ट्रायल किया गया । आयुक्त, रेलवे सेफ्टी से अनुमति मिलने के बाद इस नई  लाइन पर निर्बाध रूप से सवारी एवं मालगाडियों का परिचालन प्रारम्भ होगा जिससे परिचालन में गतिशीलता आएगी। उनके साथ गए निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद सहित रायपुर मंडल तथा मुख्यालय के संबंधित विभागों के अधिकारीगण शामिल थे। 

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा