EYE DISEASE;बच्चों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन पर प्रभावी इलाज संभव,नेत्र रोग चिकित्सकों ने सीखा नई तकनीक के गुर

0 एमजीएम नेत्र संस्थान में स्मार्ट कैटरेक्ट सर्जरी पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन
रायपुर, एमजीएम नेत्र संस्थान में रविवार को “कॉम्प्लिकेटेड कैटरेक्ट” के उपचार पर स्मार्ट केटरेक्ट पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में बच्चों में मोतियाबिंद ऑपरेशन पर प्रभावी इलाज की बारीकियां बताई गई। नेत्र रोग चिकित्सक भी आपरेशन की नई तकनीक की बारीकियों से अवगत हुए।

इस कॉन्फ्रेंस में अतिथि वक्ता के रूप में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस आरपी सेंटर के प्रोफेसर डॉक्टर एस के खोखर को आमंत्रित किया गया था। इस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ तथा आसपास के लगभग 120 से अधिक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए। एमजीएम नेत्र संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट केटरेक्ट पर कॉन्फ्रेंस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कॉम्प्लिकेटेड कैटरेक्ट का उपचार था।

बच्चों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन पर अतिथि वक्ता ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस आरपी सेंटर के प्रोफेसर डॉक्टर एस के खोखर ने बड़े प्रभावी ढंग से बताया कि जो लेंस अपनी पोजीशन से खिसक जाते हैं उनको अलग-अलग तकनीकियों के द्वारा ऑपरेशन किया जाना चाहिए। दूसरा महत्वपूर्ण विषय था बच्चों में मोतियाबिंद के उपचार का। बच्चों के मोतियाबिंद ऑपरेशन करने की हर स्टेज अलग-अलग होती है इस विषय पर भी उन्होंने विस्तृत चर्चा की।

इनकी उपस्थिति रही
छत्तीसगढ़ राज्य के नेत्र विशेषज्ञों ने अपने प्रश्नों का समाधान किया। इसमें एमजीएम नेत्र संस्थान के डॉक्टर सम्राट चटर्जी डॉक्टर अनुपम साहू , डॉ मिहिर मिश्रा , डॉक्टर अनिल बी गंगवाए ,देवाशीष दास एवं अन्य डॉक्टर डॉक्टर मंदारिया बिलासपुर से डॉक्टर हर्षवर्धन गुप्ता , डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव रायपुर एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ ने हिस्सा लिया। 

  • Related Posts

    AIIMS; दुर्लभ इच्थियोसिस हाइस्ट्रीक्स से पीड़ित 14 वर्षीय बच्ची की एम्स रायपुर में बहु-विषयक उपचार

    0 त्वचा रोग विभाग के नेतृत्व में बाल रोग, जेनेटिक्स, पोषण और सामाजिक सेवा विशेषज्ञों की संयुक्त देखरेख में उपचार रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में दुर्लभ जन्मजात…

    ME; इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

    रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इंटर्न्स…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार