RMC;नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में टकराव… कांग्रेस पार्षदों ने किया वाक आउट

रायपुर, एक राष्ट्र एक चुनाव एजेन्डे पर आज शहीद स्मारक भवन में हुई नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों एवं कांग्रेस पार्षदों के बीच टकराव देखने को मिला। निगम नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू जब अपनी बात रख रहे रहे थे, कुछ भाजपा पार्षदों ने टोकाटाकी की। इस पर कांग्रेस पार्षदगण आपत्ति जताते हुए सदन से वाक आउट कर गए।

सदन में अपनी बात रखते हुए नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने कहा कि इतनी क्या जल्दी थी विशेष सामान्य सभा बुलाने की। दो माह बाद भी बुला सकते थे। रायपुर की जनता पानी के लिए तरस रही है। सवाल यह है कि इस समय विशेष सामान्य सभा पानी या फिर एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर होनी चाहिए। शहर में हैंड पम्प और टैंकर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। भाजपा पार्षदगण मनोज वर्मा, आशु चंद्रवंशी, राजेश गुप्ता, कृतिका जैन एवं भोलाराम साहू ने आपत्ति करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष एजेंडे से बाहर जाकर बात कर रहे हैं। मनोज वर्मा ने कहा कि नगर निगम में जब कांग्रेस की सत्ता थी दो महीने में शहर को टैंकर मुक्त करने का दावा हुआ था, उसका क्या हुआ। भाजपा पार्षदों व्दारा कही जा रही बातों पर कांग्रेस पार्षद व्दय शेख मुशीर एवं अर्जुमन ढेबर ने आपत्ति की। इसके विरोध में भाजपा पार्षदगण अपनी जगह पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इस पर विरोध जताते हुए सभी कांग्रेस पार्षद सदन से वाक आउट कर गए। व्यवधान के कारण सभापति सूर्यकांत राठौर को सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

महापौर ने कहा- दुख की बात हम गंभीर चर्चा करने बैठे और कांग्रेसी पार्षद वाक आउट कर गए

 एक राष्ट्र एक चुनाव एजेंडे पर नगर निगम की हुई विशेष सामान्य सभा में महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि दुख की बात है कि आज हम गंभीर विषय पर चर्चा करने के लिए बैठे हैं और कांग्रेसी पार्षद सदन से वाक आउट कर गए। वे बुलाने पर भी सदन में वापस नही आए। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि एक देश एक चुनाव यह महत्वपूर्ण विषय है। इसके पीछे परिकल्पना विकसित भारत एवं  विकसित छत्तीसगढ़ दोनों की है। एक राष्ट्र एक चुनाव वाली व्यवस्था लागू हो जाती है तो इससे लोकतंत्र मजबूत होगा। देश में लगातार चुनाव जो होते रहे हैं उस पर बेतहाशा खर्च होता है। 

  • Related Posts

    RMC; अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंगभी तय, राजधानी में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई

     रायपुर, राजधानी रायपुर के मौदहापारा में लगने वाला संडे मार्केट पिछले 15 साल में अव्यवस्थित होकर फैल चुका हैं. जिसे देखते हुए अब मौदहापारा के संडे मार्केट को सीमित किया…

    SUSPEND; सीएम साय के गृह जिले की सरकारी स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटा बाइबल, डीपीआई ने किया लेक्चरर को निलंबित

    अंबिकापुर, सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों को बाइबल बांटने वाले व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। बाइबल बांटने के अलावा…

    You Missed

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा