CRIME; नेशनल हाईवे पर गाड़ियां खड़ी कर सेलिब्रेट किया बर्थडे, कांग्रेस नेता का बेटा समेत रसूखदार युवक गिरफ्तार

 बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईवे पर गाड़ियां खड़ी कर बर्थडे मनाने का मामला सामने आया है। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रसूखदार युवकों का गैंग नेशनल हाईवे पर पहुंचा, जहां उन्होंने तीन कारों को नेशनल हाईवे पर खड़ी कर दी, इसके बाद कार के बोनट पर केक रखकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। केक कटिंग से पहले युवकों ने जमकर आतिशबाजी भी की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर केक काट रहे करीब दर्जनभर युवाओं को पकड़ा।

पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर वाहन रोककर यातायात बाधित करने और कार के ऊपर जन्मदिन मनाने पर सभी युवकों के खिलाफ धारा 285 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं 119/177 और 122/177 के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही तीनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। उनके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। इसके अलावा वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के लिए आरटीओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।

कांग्रेस नेता के बेटे का मना रहे थे जन्मदिन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुजल देवांगन का जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस नेता का बेटा है। उसके साथ रसूखदार कारोबारियों के बेटों में सागर मनचंद, राजवीर हुरा, प्रिंस गागवानी, साहिल सचदेव, उत्कर्ष खरे, मुस्तफा लक्ष्मीधर, पीयूष जायसवाल, पीयूष शिवहरे, रोशन मंगलानी, पल आहुजा, शुभम साहू शामिल थे।

  • Related Posts

    ED;पीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है।…

    LIQUOR; महुआ शराब से दो लोगों की मौत, पिताईपाली में मातम, शराब की अवैध बिक्री पर सवाल

    महासमुंद, मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना तहसील क्षेत्र के पिताईपाली गांव में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर