CONGRESS; राहुल गांधी भी देंगे कांग्रेसियों को गुरुमंत्र, छत्तीसगढ़ में 21 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर

रायपुर, कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण सिविर का आयोजन किया जा रहा है. रायपुर में 21 से 30 जून 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में राहुल गांधी भी शामिल होंगे. ये कार्यक्रम रायपुर के चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में आयोजित किया जा रहा है.

इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है. महासचिव ने पत्र जारी करते हुए सभी जिला और शहर अध्यक्षों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं. केसी वेणुगोपाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रस्तावित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी की भी सहमति मिल चुकी है.

महासचिव द्वारा जारी पत्र में लिखा है ‘संगठन सृजन अभियान के माध्यम से नियुक्त किए गए छत्तीसगढ़ के सभी जिला/शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ. आपकी नियुक्ति के बाद 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना तथा माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन प्राप्त करना आप सभी के लिए गर्व का विषय रहा है.’

इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद यह निर्णय लिया गया है कि 21 जून से 30 जून 2026 तक अशुतोष अलका अग्रवाल मंगल भवन, चांदी मोड़, छत्तीसगढ़ में 10 दिवसीय अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हमारे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने भी अपनी सहमति प्रदान की है और वे किसी एक दिन उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन देंगे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी क्या है, जिसमें TMC के बागी सांसदों ने कर लिया विलय

    नई दिल्ली, टीएमसी के बागी सांसदों ने आखिरकार नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया ( NCPI ) में अपना विलय कर लिया है। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल पैदा…

    POLITICS; बिजली बिल में गड़बड़ी का मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने की स्मार्ट मीटर हटाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

    0 रीडिंग और भुगतान राशि में भारी अंतर, गडबडी के 2700 प्रकरण दर्ज रायपुर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर सहित प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..