ASSIDENT;छत्तीसगढ़ में कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत

अंबिकापुर, महाशिवरात्रि के दिन सरगुजा जिले में बड़ा हादसा हो गया। सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सात अन्य घायल हैं।

घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास NH-43 मुख्य मार्ग पर हुई। रेवापुर-सखौली के श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने गए थे और वापस लौटते समय उनकी बोलेरो की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में 11 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। मृतकों के शव और घायलों को सीएचसी सीतापुर भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा