COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर दिया. अदालत ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है. वहीं चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को उम्रकैद की सजा दी गई है. फांसी की सजा पाने वाले अन्य दो आरोपियों में चंद्रकांत चौधरी और फूल सिंह शामिल हैं.

करीब दो साल पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया था. आरोपियों ने हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और उसकी 11 वर्षीय बेटी की हत्या कर शवों को ठिकाने लगाने का प्रयास किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई.

इससे पहले आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद अदालत परिसर से बाहर लाए जाने के दौरान मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर मुस्कान नजर आई थी. उसकी यह तस्वीर सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में काफी चर्चा हुई थी. हालांकि अदालत ने साक्ष्यों और सुनवाई के आधार पर चारों आरोपियों को दोषी माना और अब तीन को मृत्युदंड तथा एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; वन विभाग की टीम पर हमला, अतिक्रमणकारियों ने 6 कर्मियों को 6 घंटे बंधक बनाकर पीटा

    महासमुंद, छत्तीसगध के महासमुंद जिले में वन विभाग के अमले पर जानलेवा हमले की बड़ी घटना सामने आई है. बागबाहरा वन परिक्षेत्र में जंगल की सुरक्षा करने गए 6 वन…

    RAPE; आर्केस्ट्रा देखने जा रही थी छात्रा के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार, लिफ्ट देने के बहाने ले गए जंगल

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा