COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और पॉक्सो मामले में दोषी पाया है। इस मामले में 8 अक्टूबर को कोर्ट दोषियों को सजा सुनाएगी। मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का है जब आरोपियों ने प्रधान आरक्षक की पत्नी व बेटी की नृशंस हत्या कर शव निर्वस्त्र खेत में फेंक दिया था। मामले में रेप की भी पुष्टि हुई थी। घटना की रात मुख्य आरोपी द्वारा पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया गया था।

सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की 13अक्टूबर 2024 की रात धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई थी। सूरजपुर निवासी आरोपी कुलदीप साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसमें रेप की भी पुष्टि हुई थी। आरोपियों ने मां-बेटी की लाश अपनी कार से ले जाकर कुछ दूर खेत में फेंक दिया था।

यहीं नहीं, आरोपी ने पुलिसकर्मियों को थाने के सामने अपने वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की सुनवाई सूरजपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। करीब 2 साल तक चली सुनवाई के बाद न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल की कोर्ट (Surajpur Fast Track Court) ने कुलदीप साहू समेत 4 लोगों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट में दोषी पाया है। कोर्ट द्वारा चारों आरोपियों के खिलाफ 8 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा।

ये आरोपी पाए गए दोषी

डबल मर्डर, रेप और पॉक्सो एक्ट में जो 4 आरोपी दोषी पाए गए हैं, उनमें कुलदीप साहू, चंद्रकांत चौधरी उर्फ सीके, फूल सिंह उर्फ रिंकू व आर्यन विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी शामिल हैं। बता दें कि कुलदीप साहू पर पुलिसकर्मियों को वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया गया था।इसमें कोर्ट ने कुलदीप साहू को 10 साल की सजा सुनाई है। वहीं पुलिस वाहन पर फायरिंग करने का आरोप कुलदीप साहू, नीलकेश्वर साहू और सूरज साहू पर लगा था। इस मामले में कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए उन्हें इस मामले में दोषमुक्त कर दिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर