COURT; 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने इनाम घोषित किया

रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को कोर्ट से झटका लगा है। शोएब ढेबर की जमानत याचिका डीजे कोर्ट (जिला एवं सत्र न्यायालय) ने खारिज कर दी है। बता दें कि न्यायालय से जमानत याचिक खारिज होने के बाद आरोपी की ओर से पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। वहीं आज फरार आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने 5 हजार रुपये का नगद इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार, शोएब ढेबर पिता अनवर ढेबर (26 वर्ष) रायपुर के पाम बेलाजियो, विधानसभा रोड, पंडरी का निवासी है। उसके खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 403/2026 के तहत BNS की धारा 308(4), 351(3), 351(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज है। शोएब ढेबर के संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। सूचना ACP सिविल लाइंस- 94252-62002, तेलीबांधा थाना प्रभारी- 99074-71911 और निरीक्षक सतीश सिंह- 94061-17235 पर दी जा सकती है। फिलहाल, पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

क्या है मामला?

यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। आरोपी ने कथित तौर पर खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और प्रार्थी, उसके बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए 27 सितंबर को शोएब ढेबर को पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित पांच आईफोन, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किए थे। उसके बाद आरोपी को रिमांड कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे स्वतंत्र करने की अनुमति दी थी। बाद में पुलिस ने मामले के आधार पर नियमित अदालत में 28 सितंबर को दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद से पुलिस शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW; कोयाला घोटाले में विधायक देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी समेत 12 को बनाया आरोपी, ईओडब्ल्यू ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान

     रायपुर, कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सुमीत कपूर की विशेष अदालत में आज चार्जशीट पेश किया. 12 आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 9500 पन्ने का…

    HC ‘सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं था…’, पत्नी की आत्महत्या के लिए डॉक्टर पति को ठहराया जिम्मेदार

    बिलासपुर. पत्नी की आत्महत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि लगातार ऐसा माहौल बनाना, जिसमें व्यक्ति को आत्महत्या के अलावा कोई…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात