COURT; पति को सांप से डसवाने वाली पत्नी रविता को फांसी, प्रेमी अमरदीप को भी मौत की सजा

लखनऊ, मेरठ कोर्ट ने 2 दिन पहले ही नीले ड्रम कांड में आरोपियों को फांसी की सजा दी थी. अब मेरठ कोर्ट ने पति को सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को भी फांसी की सजा सुनाई है. वर्तमान में रचिता और उसका प्रेमी दोनों जेल में बंद हैं. आज सजा के ऐलान के समय जज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों का पक्ष सुना और पूछा कि तुम दोनों हत्या के दोषी हो, क्या सजा चाहते हो? पढ़ें कोर्ट में जज ने क्या कहा?

मृतक अमित की मां मुनेश ने कहा कि दोनों को फांसी की सजा मिलने से हमारी आत्मा को शांति मिली है. उन्होंने फांसी की सजा को इंसाफ बताया और कहा कि हमें उम्मीद थी कि कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा. अमित के तीनों बच्चों को लेकर मां ने कहा कि मुझसे जैसे भी हो सकेगा. उनको पालूंगी. वहीं, अमित के भाई सोनू ने कहा कि भाई के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने के लिए मरते दम तक लड़ूंगा.

सजा सुनते ही रो पड़े आरोपी

अमित हत्याकांड की आरोपी रचिता और उसका प्रेमी जिस चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद है. वहां के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि फांसी की सजा सुनते ही दोनों रो रहे हैं. अभी दोनों अपनी पुरानी बैरक में ही हैं. कोर्ट से जजमेंट की कॉपी मिलते ही सजायाफ्ता कैदियों की बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

547 दिनों बाद फांसी की सजा

बता दें, रविता और उसके प्रेमी अमरदीप ने अमित की हत्या करने के बाद उसके विस्तर पर सांप छोड़ दिया था. इस दौरान सांप ने अमित को करीब 10 बार डसा. कोर्ट ने घटना के 547 दिन बाद फांसी की सजा सुनाई है. इस दौरान जब कोर्ट ने दोनों से पूछा कि बताओ क्या कहना चाहते हो? इस दौरान रविता ने कहा कि मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं. उनका ख्याल रखा जाए. वहीं, प्रेमी अमरदीप ने सफाई देते हुए कहा कि मेरे घर में बूढ़े मां-बाप हैं. उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है. कोर्ट ने दोनों की बातों को सुना और कहा कि केवल काट डालना ही जघन्य अपराध नहीं है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा