CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त जिला एवं ब्लॉक तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया l तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा कल राजधानी रायपुर में प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व मेँ  कलेक्ट्रेट मेँ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर रायपुर को दस सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन सौपा गया l मांगे पूरी नहीं होने पर आने वाले समय में राष्ट्रीय आंदोलन का निर्णय लिए जाने की चेतावनी दी गई l

छत्तीसगढ़ तृतीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 10 सूत्रीय केंद्रीय मांगों को लेकर पूरे देश भर मेँ प्रदर्शन कर “राष्ट्रीय मांग दिवस” का आयोजन किया गया l संघ के महामंत्री मुक्तेश्वर देवांगन, तिलक यादव, फारुक कादरी, प्रवीण तिवारी, देवेंद्र साहू, विजय वर्मा, करीम खान, रविंद्र मरकाम, अनिल वर्मा, चंद्रकांत गोस्वामी, देवेश शर्मा, संदीप पाठक, विमल सोनी सहित अन्य कर्मचारियो ने नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा l

*प्रमुख मांगे 

1) सभी संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। संविदा /आउटसोर्स / दैनिक वेतनभोगी रोजगार बंद किए जाएं। राज्य सरकार के विभागों और पीएसयू में सभी रिक्त पद नियमित आधार पर भरे जाएं। 2) पीएफआरडीए एक्ट निरस्त किया जाए; एनपीएस /यूपीएस समाप्त किए जाएं। फंड मैनेजरों को निर्देश दिया जाए कि जमा राशि राज्य सरकारों को वापस करें। ईपीएस-95 के सभी सदस्यों को परिभाषित लाभ पेंशन प्रणाली में लाया जाए। पेंशन अधिनियम 2025 को निरस्त कर ओपीएस के तहत पेंशनरों के अधिकार बहाल किए जाएं। 3) चारों श्रम संहिताएं (Labour Codes) निरस्त की जाएं। पीएसयू का निजीकरण / निगमीकरण और सरकारी विभागों का डाउनसाइजिंग बंद किया जाए। 4) 8वें वेतन आयोग (CPC) के संदर्भ की शर्तों की समीक्षा की जाए। हर पांच वर्ष में नियमित वेतन संशोधन सुनिश्चित किया जाए। न्यूनतम ₹5000 की शर्त के साथ मूल वेतन का 10% अंतरिम राहत दी जाए।* 5) सरकार के सहयोग से एक व्यापक स्वास्थ्य / बीमा योजना लागू की जाए, जिसमें सभी अस्पतालों में नकद रहित (कैशलेस) उपचार सुनिश्चित हो और इसमें पेंशनरों, कर्मचारियों तथा संविदा कर्मचारियों को शामिल किया जाए। 6) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को वापस लिया जाए; शिक्षकों के लिए अनिवार्य TET आदेश वापस लिया जाए। 7) संविधान के अनुच्छेद 310, 311(2)(a)(b)(c) को निरस्त किया जाए। 8) राज्यों में लंबित डीए /डीआर की सभी किश्तें प्रभावी तिथि से एरियर सहित जारी की जाएं। 9) केंद्र-राज्य संबंधों को पुनः परिभाषित किया जाए; सहकारी संघवाद (Co-operative Federalism) की रक्षा की जाए। 10) संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखा जाए; सभी प्रकार के सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष किया जाए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    संबलपुर, महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल की चेयरपर्सन जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम गुरुवार शाम ओडिशा पहुंची। टीम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच…

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    मध्य प्रदेश से पृथक होकर नए राज्य के रूप में जन्मे  छत्तीसगढ़ राज्य को विरासत में एक सिरदर्द मिला था।ये सिरदर्द था – नक्सलवाद का। वक्त के साथ इसका ठीक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CPC; आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    CONFERENCE; ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    FRAUD; पशु चिकित्सा विभाग में एक करोड़ की गड़बड़ी, लेखा शाखा प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज