CREDAI; क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो में बजट और लोकेशन के अनुकूल मिली प्रॉपर्टी तो जमकर हुई बुकिंग

रायपुर, राजधानी ​रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो-2025’ ने एक बार फिर इतिहास रचा। एक्सपो में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को जब उनके बजट और पसंदीदा लोकेशन के अनुसार घर मिले, तो उन्होंने जमकर बुकिंग कराई। तीन दिन चले इस एक्सपो में, शामिल सभी बिल्डरों के स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस बार उम्मीद से कहीं ज़्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो’ ने लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने में एक अहम भूमिका निभाई। रविवार को परिवार के साथ आए खरीदार अपनी संतुष्टि के लिए हर एंगल से पूछताछ करते दिखे।

एक्सपो के समापन समारोह में, रायपुर के चारों विधायकों ने ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो’ के आयोजकों का धन्यवाद किया और कहा कि शहरवासियों को ‘क्रेडाई’ के माध्यम से उनके बजट और लोकेशन के अनुरूप एक वैध प्रॉपर्टी मिल गई, इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है? उन्होंने यह भी कहा कि बिल्डर्स अपने ग्राहकों से किए गए वादों को समय पर ज़रूर पूरा करें।

दरअसल, ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो’ ऐसा अवसर था, जहाँ खरीदारों को कई विकल्प तलाशने का मौका मिल गया। आखिरी दिन, रविवार को एक्सपो में आए लोगों ने न केवल यही कहा, बल्कि वे यह भी पड़ताल करते दिखे कि क्या उनके बजट में कोई और बेहतर प्रोजेक्ट तो नहीं है। इसीलिए स्टॉल होल्डर्स भी उन्हें हर छोटी-बड़ी जानकारी दे रहे थे, जिसमें खरीदी से लेकर रजिस्ट्री और पजेशन देने तक की पूरी प्रक्रिया शामिल थी।

जब एक्सपो में अविनाश, रहेजा, वालफोर्ट, अनादि अनंता, क्लासिक, भारद्वाज, रजत, श्री स्वास्तिक, ऋषभ, अष्टविनायक, सिंघानिया, आरती ग्रुप, आनंदम वालफोर्ट, समृद्धि, वीजीआर, वीआईपी सिटी, पायोनियर होम्स, सृष्टि, वुड्स एस्टेट, वीवी टावर, एमीनेंस नेचर, वर्धमान जैसे 40 जाने-माने बिल्डर्स समूह 250 से ज़्यादा प्रोजेक्ट्स लेकर शामिल हों, तो प्रॉपर्टी लेने के लिए और कहीं जाने की ज़रूरत ही क्या है। नया और पुराना रायपुर, कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं बचा जहाँ इन बिल्डर्स समूह का कोई प्रोजेक्ट न हो। इसीलिए ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो’ में आए लोगों ने अपने बजट और पसंद की लोकेशन के हिसाब से फ्लैट, बंगला, मकान, विला, प्लॉट, और कमर्शियल स्पेस की बुकिंग कराई। चूँकि एक दिन बाद ही गणेशोत्सव था, बहुत से लोगों ने अपनी बुकिंग तो करा ली, पर बाकी की प्रक्रिया शुभ मुहूर्त में कराने का विकल्प भी उन्होंने बिल्डर्स से ले लिया।

  • Related Posts

    EDUCATION; अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की सेवाएं

    *शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत , डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र सहित कई सेवाओं के लिए 60 दिवस की समय-सीमा रायपुर, विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए…

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात