
अगर आपने एम एस धोनी पर बनी फिल्म देखी होगी तो एक डायलॉग भी सुना होगा” धागा खोल दिया था” इसका मतलब ये था कि बैट्समैन ने हर बॉलर की इतनी पिटाई किया कि बॉल की सिलाई खुल गई। कल ऐसा ही हिंदुस्तान ए और यूएई के मैच में हुआ।
हिंदुस्तान क्रिकेट के किंवदंती कहे जाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अति आक्रामक पारी खेलते हुए अनेक रिकॉर्ड को तहस नहस कर दिया। इस पारी में 28(4.4 ओवर ) बाल में 100 और 52 ( 8.4 ओवर)बाल में 200 रन बनाया गया। दोनों सौ रन को अलग अलग देखे दूसरा सौ रन24 बॉल (4 ओवर ) में ही बन गए।इसके अलावा 28 छक्के लगाने का अनोखा रिकॉर्ड बना है। 200 रन में 168 रन केवल छक्कों की बदौलत बन गये।एक बॉल में 3.89 रन का स्ट्राइक रेट बताता है कि सही में बॉल का धागा खुल ही गया होगा।
समय के परिवर्तन के साथ तरीका भी बदलता है इस बात से किसी को इनकार नहीं है। क्रिकेट खेल में जब तक टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट था। पांच दिन का समय चार पारिया, अनलिमिटेड ओवर का विकल्प रहता था। स्टाइलिस्ट बैट्समैन उसे माना जाता था जो कापीबुक स्टाइल में बॉल को उसके मेरिट के हिसाब से खेले। उठाकर बॉल को मारना तौहीन समझा जाता था।
1877 से अधिकृत टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है।पहला छक्का लगने में ग्यारह साल लग गए।14 जनवरी 1898 को एडिलेड के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के बैट्समैन जो डार्लिंग ने अधिकृत रूप से पहला छक्का मारा था। हिंदुस्तान के संदर्भ में ले तो अमर सिंह ने 28 जून 1932 को लार्ड्स के मैदान में मारा था। 1971 से क्रिकेट का दूसरे फॉर्मेट के रूप में वनडे की शुरुवात हुई।यही से सीमित ओवर के मैच में बड़े स्कोर बनने बनाने की शुरुवात हुई। टीम सलेक्टर्स ने टुल्ला मार कर खेलने वाले बैट्समैन खोजना शुरू किया। सलीम दुर्रानी, संदीप पाटिल,रवि शास्त्री, युवराज सिंह इस परम्परा के बैट्समैन मिले भी।
2005 में टी ट्वेंटी के रूप में तीसरा फॉर्मेट क्या आया।क्रिकेट में बैट्समैन और तेजी से रन बनाने की नई परंपरा का ईजाद हुआ। रही सही कसर आईपीएल ने पूरा कर दिया। क्रिकेट में रोमांच को बढ़ाने के लिए मैदान का आकार छोटा कर दिया। अब तो 120 बॉल के आईपीएल के 26 अप्रैल 2024 को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स इलेवन के मैच में 42 छक्के लगे।
अगले साल अधिकृत क्रिकेट के डेढ़ सौ साल पूरे होने जा रहे है।इन सालों में क्रिकेट बैलगाड़ी से उतर कर सुपरसोनिक विमान का यात्री बन गया है। एक समय में उठाकर शॉट मारने वाला बैट्समैन नौ सिखिया कहलाता था और फ्रंट फुट में आकर बॉल को ग्राउंड शॉट मारने वाला जीनियस बैट्समैन कहलाता था अब उल्टा हो गया है।आज वैभव सूर्यवंशी “जीनियस” है। सूर्यवंशी की पारी देखकर अब ये भी उम्मीद जागने लगी है कि जल्दी ही 19 बॉल में सेंचुरी लगेगी। याने हर बॉल में छक्का लगेगा।

संजय दुबे







