CRICKET; सर गारफील्ड सोबर्स लेकिन सर सुनील  या सचिन क्यों नहीं?

क्रिकेट जगत के हजारों खिलाड़ियों में से ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख द्वारा दिए जाने वाले “सर” की उपाधि पाने वालों में सर गारफील्ड सोबर्स का कल निधन हो गया।क्रिकेट प्रेमियों को ऐसे बहुत कम खिलाड़ियों का नाम याद होगा  जिन्हें क्रिकेट जगत में अवस्मरणीय प्रदर्शन के चलते ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख के द्वारा सर की उपाधि दी गई है। मै खुद सर डॉन ब्रेडमैन, सर रिचर्ड हेडली, सर कॉलिन काउंड्रे  का नाम जानता हूं। खोज करने पर और भी नाम निकले जिनकी आगे चर्चा करूंगा।
सर गारफील्ड सोबर्स  का निधन हो गया।वेस्ट इंडीज का ये खिलाड़ी कॉम्पैक्ट प्लेयर के रूप में जाना जाता है। ऑलराउंडर शब्द का अधिकृत उपयोग सोबर्स के लिए ही सबसे पहले हुआ। जितने अच्छे  बैट्समैन  उतने ही अच्छे  बॉलर और बराबरी की फील्डिंग। सालों तक विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक रन 8032 और सर्वाधिक व्यक्तिगत रन 365 नाबाद, के अलावा 235 विकेट लेने वाले आल राउंडर, उनके सर्वाधिक 8032 रन  के रिकॉर्ड को  इंग्लैंड के ज्यॉफ बायकाट में तोड़ा।365 नाबाद रन की व्यक्तिगत पारी के रिकॉर्ड को ब्रायन लारा  ने 375 रन बनाकर तोड़ा।
ऑल राउंडर के रूप में बनाया गया 8032 रन और 235 विकेट का रिकॉर्ड  दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस ने तोड़ा।
सर गारफील्ड सोबर्स के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी था ।एक ओवर की सभी छह बॉल में छह छक्के लगाने का।ये रिकॉर्ड प्रथम श्रेणी के मैच में था। मेलकम नैश बॉलर थे। ये रिकॉर्ड  बराबर किया जा सकता है,तोड़ा नहीं जा सकता जब तक एक नो बॉल मिले और उस पर भी छक्का न लग जाए।
बात आती है सर या नाइटहुड उपाधि की, ये उपाधि क्रिकेट जगत में अविस्मरणीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों  को ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख द्वारा दिया जाता है। पिछले सौ साल में  वेस्ट इंडीज के 13इंग्लैंड के 10 सहित ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के एक एक खिलाड़ी को सर की उपाधि मिली है।
वेस्ट इंडीज के सर
फ्रैंक वारेल, गारफील्ड सोबर्स,क्लाइव वाल्काट, एवर्टन वीक्स , कोनार्ड हंट, विवियन रिचर्ड्स, वेस्ले हॉल, कोर्टनी एंब्रोस, एंडी रॉबर्ट्स, रिची रिचर्डसन, चार्ल्स ग्रिफ़िथ, क्लाइव लॉयड, गार्डन ग्रिनिच,
इंग्लैंड के सर
फेलन  वॉर्नर, लेबसन गावर, लेन हटन,  जार्ज  एलन, जैक हॉब्स, एलेक बेडसर, इयान बॉथम, ज्यॉफ बायकाट, जेम्स एंडरसन,
ऑस्ट्रेलिया के सर
डॉन बर्डमैन
न्यूजीलैंड के सर
रिचर्ड हेडली
हिंदुस्तान, पाकिस्तान, श्री लंका, बांग्ला देश, के एक भी खिलाड़ी सर क्यों नहीं है? इसका कारण है कि दुनियां में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड वेस्ट इंडीज सहित चौदह देश सांकेतिक रूप से  इंग्लैंड के राजा रानी को अपना प्रमुख मानते है। हिंदुस्तान के नागरिकों को विदेशी सम्मान प्राप्त करने का संवैधानिक अधिकार नहीं है इसी कारण सुनील और सचिन सर की उपाधि से नवाजे नहीं गए।

  स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIFA CUP; फीफा विजेता टीम के हिस्से में गोल्डन बूट नहीं!

    212 देश के सदस्यता वाले सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले विश्व कप फुटबॉल का महाकुंभ स्पेन के विजेता होने के साथ खत्म हो गया। इस आयोजन का विजेता भले ही…

    FIFA World Cup; स्पेन बना चैंपियन, मेसी की अर्जेंटीना को दी 1-0 से मात, टोरेस रहे जीत के हीरो

    नईदिल्ली,  फीफा विश्व कप 2026 का खिताब अर्जेंटीना का हराकर स्पेन ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबला में स्पेन ने अर्जेंटीना पर 1-0 से जीत दर्ज की. फीफा…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र