CRICKET; आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ी की टीम बदकिस्मत

“अकेला चना भाड़ नहीं झोंक सकता” ये कहावत आईपीएल के हर संस्करण में साबित हुई है। इस  साल  ऑस्ट्रेलिया  के केमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। जब टूर्नामेंट खत्म होगा तब आंकलन होगा कि केमरून ग्रीन के द्वारा बनाए गए रन और लिए हुए विकेट सहित पकड़े गए कैच, कितने लाख के पड़े।
आईपीएल विशुद्ध तमाशा क्रिकेट है। उद्देश्य है कम समय में ज्यादा मनोरंजन और सट्टेबाजी के जरिए लालची लोगों को फांस कर अरबों रुपए लूटना। हर साल नीलामी होती है और समकालीन शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के अलावा स्टार बनाने का खेल खेलने वाली संस्थान दांव लगाती है।
2008 से लेकर 2025 तक सबसे महंगे बिकेआयोजन में महंगे खिलाड़ी महंगे ही साबित हुए। इन्होंने अपने प्रदर्शन से अपनी टीम को विजेता नहीं बना सके। 2008 में एम एस धोनी 9.5 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बिके। विजेता राजस्थान रॉयल्स रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स थे। 2009 में केविन पीटरसन (रॉयल चैलेंजर) और एंड्रू फ्लिंटॉफ (केकेआर) के लिए 9.8 करोड़ रुपए में बिके। विजेता डेक्कन चार्जर्स रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेल्ही कैपिटल के एडम गिलक्रिस्ट रहे।
2010 में ऑस्ट्रेलिया के शेन बॉन्ड और वेस्ट इंडीज के केविन पोलार्ड 4.8 रुपए में केकेआर ओर मुंबई इंडियन के लिए बिके थे।विजेता चेन्नई सुपर किंग्स रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मुंबई इंडियन के सचिन तेंडुलकर थे। 2011 में केकेआर ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ में खरीदा था। विजेता सीएसके रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के क्रिस गेल रहे।
2012में सीएसके ने रविन्द्र जडेजा को 12.8करोड़ रुपए में खरीदा। विजेता केकेआर बना। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मुंबई इंडियन के सुनील नरेन बने। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियन ने 6.3 करोड़ में खरीदा। इस साल विजेता मुम्बई इंडियन रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सीएसके के शेन वॉटसन रहे।
2014 युवराज सिंह को आरसीबी ने14 करोड़ में खरीदा। विजेता केकेआर रही। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पंजाब किंग्स इलेवन के ग्लेन मैक्सवेल बने। 2015 में युवराज सिंह को 16 करोड़ में डेयर डेविल्स ने खरीदा। विजेता मुम्बई इंडियन बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट केकेआर के आंद्रे रसल बने। 2016 में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन को आरसीबी ने 9.5 करोड़ में खरीदा। विजेता सन राइजर्स हैदराबाद बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के विराट कोहली बने।
2017 में इंग्लैंड के बैन स्टोक्स को पुणे सुपर जेंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा। विजेता मुम्बई इंडियन बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुणे सुपर जेंट्स के बैन स्टोक्स बने। 2018 में एक बार फिर इंग्लैंड के बैन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में खरीदा। विजेता चेन्नई सुपर किंग्स बनी। केकेआर के सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब ने वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ में खरीदा। विजेता मुम्बई इंडियन बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट केकेआर के आंद्रे रसल बने। 2020में केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के पेट क्यूमिन्स को15.5करोड़ में खरीदा। विजेता मुबंई इंडियंस बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर बने। 2021 में दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.5करोड़ में खरीदा। विजेता चेन्नई सुपर किंग्स बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के हर्षल पटेल बने। 2022 में मुंबई इंडियन ने ईशान किशन को 15.5करोड़ में खरीदा। विजेता गुजरात टाइटंस बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट राजस्थान रॉयल्स के जोश बटलर बने।
2023में ऑस्ट्रेलिया के सेम करन 18.5करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। विजेता चेन्नई सुपर किंग्स बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल बने। 2024में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को केकेआर ने 24.5 करोड़ में खरीदा। विजेता केकेआर बनी। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरसीबी के विराट कोहली बने।
2025 में लखनऊ सुपर जेंट्स ने ऋषभ पंत को अब तक के सभी सालों की नीलामी की तुलना में सर्वाधिक 27 करोड़  रूपये में खरीदा। विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनी। प्लेयर्स ऑफ द टूर्नामेंट साईं सुदर्शन रहे। 2008 से लेकर 2025 तक के सालों में 2017 का साल ऐसा रहा जिसमें सबसे अधिक बोली में नीलाम हुआ खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बना। 2017 में इंग्लैंड के बैन स्टोक्स को पुणे सुपर जेंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा। बतौर बेन स्टोक्स इस साल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने। 

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOTBALL; अपने ही गोल पोस्ट पर गोल!

    फुटबॉल खेल में जीत के लिए दो टीम के बीच जीत के लिए केवल एक गोल का अंतर होना अनिवार्य है।  इस विजयी गोल के लिए टीम के ग्यारह खिलाड़ियों…

    FOOTBALL; फीफा कप और हैट्रिक गोल………….

    अर्जेंटीना के मैसी फुटबॉल जगत में मिथक बनने से केवल एक कदम दूर खड़े है। फीफा कप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा मारे गए गोल की संख्या 16 है। ये…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’