CRICKET; इंग्लैंड में शर्मनाक हार पर BCCI सख्त, खतरे में गौतम गंभीर की नौकरी? प्लेयर्स पर भी गिरेगी गाज!

नई दिल्ली, इंग्लैंड दौरे पर लगातार तीन टी-20 मैचों में हार के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ पर गाज गिर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई टीम के कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा कर सकती है. हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है, लेकिन बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक टीम के हालिया प्रदर्शन के बाद उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है.

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार दो टी-20 सीरीज गंवानी पड़ी हैं. भारतीय टीम को पहले आयरलैंड ने 2-0 से हराया था और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम की समीक्षा किए जाने की बात इसलिए फैल रही है, क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर मैनेजमेंट के कई फैसलों को लेकर सवाल उठे हैं. खास तौर पर संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर टीम मैनेजमेंट की खूब आलोचना हो रही है. संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के बाद ड्रॉप कर दिया गया था. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग के लिए उतारा गया, लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुए हैं.

दूसरी तरफ ईशान किशन और तिलक वर्मा का फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन गया है. आयरलैंड सीरीज को मिलाकर इस पूरे दौरे में तिलक वर्मा बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे हैं. अब सवाल यह है कि लगातार फेल हो रहे तिलक वर्मा को क्या इसलिए बाहर नहीं किया जा रहा है क्योंकि वह उप-कप्तान हैं? वहीं, ईशान किशन की बात करें तो इंग्लैंड की तेज पिचों पर आईसीसी टी-20 रैंकिंग का यह टॉप खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME;छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितम्बर को टीम सलेक्शन ट्रायल, 6 टीमें बनेंगी

    *समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए खेल विभाग ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी रायपुर, रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के टीमों के चयन के लिए…

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 23-24 सितम्बर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य रायपुर. राज्य…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर