CRICKET; क्या वैभव सूर्यवंशी 19 बॉल मे सेंचुरी जड़ देंगे!

अगर आपने एम एस धोनी पर बनी फिल्म देखी होगी तो एक डायलॉग भी सुना होगा” धागा खोल दिया था” इसका मतलब ये था कि बैट्समैन ने हर बॉलर की इतनी पिटाई  किया कि बॉल की सिलाई खुल गई। कल ऐसा ही हिंदुस्तान ए और यूएई के मैच में हुआ। 

हिंदुस्तान क्रिकेट के  किंवदंती कहे जाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अति आक्रामक पारी खेलते हुए अनेक रिकॉर्ड को तहस नहस कर दिया। इस पारी में  28(4.4 ओवर ) बाल में 100 और 52 ( 8.4 ओवर)बाल में 200 रन बनाया गया। दोनों सौ रन को अलग अलग देखे दूसरा सौ रन24 बॉल  (4 ओवर ) में ही बन गए।इसके  अलावा 28 छक्के लगाने का अनोखा रिकॉर्ड बना है। 200 रन में 168 रन केवल छक्कों की बदौलत बन गये।एक बॉल में 3.89 रन का स्ट्राइक रेट बताता है कि सही में बॉल  का धागा खुल ही गया होगा।
समय के परिवर्तन के साथ तरीका भी बदलता है इस बात से किसी  को इनकार नहीं है। क्रिकेट खेल में जब तक टेस्ट क्रिकेट  फॉर्मेट था। पांच दिन का समय चार पारिया, अनलिमिटेड ओवर  का विकल्प रहता था। स्टाइलिस्ट बैट्समैन उसे माना जाता था जो कापीबुक स्टाइल में बॉल को उसके मेरिट के हिसाब से खेले। उठाकर बॉल को मारना तौहीन समझा जाता था।

1877 से अधिकृत टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है।पहला छक्का लगने में ग्यारह साल लग गए।14 जनवरी 1898 को एडिलेड के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के बैट्समैन जो डार्लिंग ने अधिकृत रूप से पहला छक्का मारा था। हिंदुस्तान के संदर्भ में ले तो अमर सिंह ने 28 जून 1932 को लार्ड्स के मैदान में मारा था। 1971 से क्रिकेट का दूसरे  फॉर्मेट के रूप में वनडे की शुरुवात हुई।यही से सीमित ओवर के मैच में बड़े स्कोर बनने बनाने की शुरुवात हुई। टीम सलेक्टर्स ने टुल्ला मार कर खेलने वाले बैट्समैन खोजना शुरू किया। सलीम दुर्रानी, संदीप पाटिल,रवि शास्त्री, युवराज सिंह इस परम्परा के बैट्समैन मिले भी।
2005 में टी ट्वेंटी के रूप में तीसरा फॉर्मेट क्या आया।क्रिकेट में बैट्समैन और  तेजी से रन बनाने की नई परंपरा का ईजाद हुआ। रही सही कसर आईपीएल ने पूरा कर दिया। क्रिकेट में रोमांच को बढ़ाने के लिए मैदान का आकार छोटा कर दिया। अब तो 120 बॉल के आईपीएल के 26 अप्रैल 2024 को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स इलेवन के  मैच में   42 छक्के लगे।
अगले साल अधिकृत क्रिकेट के डेढ़ सौ साल पूरे होने जा रहे है।इन सालों में क्रिकेट बैलगाड़ी से उतर कर सुपरसोनिक विमान का यात्री बन गया है। एक समय में उठाकर शॉट मारने वाला बैट्समैन नौ सिखिया कहलाता था और फ्रंट फुट  में आकर बॉल को ग्राउंड शॉट मारने वाला जीनियस बैट्समैन कहलाता था अब उल्टा हो गया है।आज वैभव सूर्यवंशी “जीनियस” है। सूर्यवंशी की पारी देखकर अब ये भी उम्मीद जागने लगी है कि जल्दी ही 19 बॉल में सेंचुरी लगेगी। याने हर बॉल में छक्का लगेगा।

🖋️

संजय दुबे 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; 27 बार बने है टेस्ट की एक पारी में 700 से अधिक रन

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ  खेले गए पहले टेस्ट में 729/ 9 बनाकर न्यूजीलैंड के खियाफ उनके देश में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बावजूद…

    GAME; 16 स्वर्ण पदकों के साथ कृषि महाविद्यालय रायपुर पूर्वी क्षेत्रीय अंतर-महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का ओवरऑल चैंपियन

    रायपुर, कृषि महाविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने पूर्वी क्षेत्रीय अंतर-महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल विजेता का खिताब…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..