CRIME; खुद को बम से उड़ाने की तैयारी में था महापौर का साला,पारिवारिक तनाव बना वजह,रायपुर बम कांड में खुलासा

रायपुर, राजधानी रायपुर के रावाभाठा वार्ड नंबर 13 में जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने ही हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से तीन देसी बम बरामद हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जब पुलिस दबिश देने पहुंची, तब आरोपी खुद को भी बम से उड़ाने की तैयारी में था।

महापौर का साला है आरोपी

आरोपी विनय देवांगन बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है और भाजपा पार्षद एवज देवांगन से भी उसकी रिश्तेदारी है। 6 मई की शाम विनय, रावाभाठा निवासी मितानिन पुष्पा साहू के घर एक बैग लेकर पहुंचा था, जिसमें दो सर्किट वाले बम और एक एयरगन मौजूद थे। मितानिन की सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटकों को सुरक्षित नष्ट किया था।

पारिवारिक तनाव

पेशे से मोबाइल मैकेनिक विनय ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने पारिवारिक विवादों से बेहद परेशान था। इसी हताशा में उसने विस्फोटक जुटाए और आत्मघाती कदम उठाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने उसके पास से बम बनाने की अन्य सामग्री भी जब्त की है। खमतराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि एक मोबाइल मैकेनिक के पास विस्फोटक सामग्री कहां से आई और सर्किट बम बनाने में उसकी मदद किसने की।

घर में मिला था बम बनाने का सामान

जानकारी के अनुसार एक घर में तार, विस्फोटक सामग्री जैसे संदिग्ध उपकरण और देसी बम बनाने में उपयोग होने वाली चीजें मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर नार्थ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते की प्रारंभिक जांच में बैग में लो-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव सामग्री और बम निर्माण में उपयोग होने वाले संदिग्ध उपकरण मिलने की पुष्टि हुई थी।

इलाके में फैली थी दहशत

घटना के सामने आने के बाद रावाभाठा और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध सामग्री का उद्देश्य क्या था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हो सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    CRIME; नशे में चूर युवती ने बार में मचाया हंगामा!, महिला को पीटा, बिना पैसे दिए भागने का भी आरोप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के होटल हेवन्स पार्क के लिट बार में बीती देर रात एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया. बार…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर