CRIME; देखते ही देखते लाखों के सामान लदी ट्रक पार, पेशाब करने गया था ड्राइवर

महासमुंद, राष्टीय राअजमार्ग पर आरंग महानदी पुल के पहले घोड़ारी मोड़ के पास NH-353 रोड़ ग्राम घोड़ारी के पास लाखों का सामान लगे ट्रक को किसी ने चोरी कर ली. ड्राइवर ट्रक को रोड़ किनारे खड़ी कर पेशाब करने गया, इसी दौरान अज्ञात ने ट्रक की चोरी कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बोचरो थाना बेवहारी जिला सहडोल मध्यप्रदेश निवासी कल्याण सिंह हाल में बिरगांव रायपुर में रहता है. ट्रक ड्राईवरी का काम करता है. कल्याण सिंह RR लाइजस्टिक कम्पनी के मालिक जितेन्द्र सिंग गरेवाल के 12 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 HS 5132 को करीब 08 साल से चला रहा है. 18 नवम्बर को दोपहर 01 बजे वह रायपुर भनपुरी से उक्त टाटा कम्पनी का 12 चक्का ट्रक से आरसीसी होम पाईप 105 नग को लोड कर साथ में कंडक्टर संतू निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव को साथ लेकर सम्बलपुर के लिये निकला था.

महानदी पूल के पास NH-53 रोड ग्राम घोडारी में दोपहर करीब 03:30 बजे पहुंचे थे. जहां पेशाब करने के लिए ट्रक को रोड़ किनारे रोककर उसमें चाबी लगा छोड़कर वह कुछ दूरी में गया था. कंडक्टर संतु निषाद एवं मजदूर मुकेश यादव वहां से घोड़ारी बस्ती के फल दुकान में फल खरीदने गये थे.

कल्याण सिंह करीब 10 मिनट बाद वापस आकर देखा तो उसका ट्रक किसी ने चोरी कर ली थी. ट्रक की कीमत करीब 15,00,000 रूपये एवं उसमें लोड 105 नग आरसीसी होम पाईप की कीमत 1,11,510 रूपये बताई जा रही है. कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रक को चलाते हुये चोरी कर ले गया.

घटना के संबंध में कल्याण सिंह ने तत्काल कम्पनी के इंजीनियर मदन लाल जांगडे को फोन पर बताया. मदन लाल ने ट्रक में लगे जीपीएस से लोकेशन ट्रैक किया तो पता चला की अज्ञात चोर ट्रक को महासमुन्द होते हुये ओडिशा तरफ लेकर गया है. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा