CRIME; नौकरी के लालच में दिल्ली गई किशोरी 24 साल बाद लौटी वापस

,जशपुरनगर,  रोजगार के झांसे में आकर दिल्ली में मानव तस्करों के चुंगल में फंसी किशोरी 24 साल बाद घर अपने स्वजनों के पास वापस लौटी। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के 61 वर्षीय वृद्ध ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 16 साल की बेटी को पास के गांव की एक महिला टीना खलखो ने दिल्ली में बच्चों की देखभाल करने की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले गई थी और वह आज तक नहीं लौटी।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस ने धारा 363 के अंर्तगत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की। नारायणपुर पुलिस इस मामले से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच 20 मई को पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ थाना पहुंची। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि जब वह 5 वर्ष की थी तो उसकी मां का निधन हो गया था। इसके बाद उसके पिता ने दूसरा विवाह कर लिया था। उसकी सौतेली मां और पिता के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इस बीच उसकी एक रिश्तेदार ने दिल्ली में बच्चों की देखभाल करने की नौकरी दिलाने का लालच दिया।

घरेलू कलह से परेशान किशोरी ने दिल्ली में नौकरी करना स्वीकार कर लिया और रिश्तेदार के साथ दिल्ली चली गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसके पिता ने नारायणपुर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और इस मामले मे जशपुर पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। तो उसने अपने घर वापस लौटने का निर्णय लिया। पीड़िता ने बताया कि वह लगभग 16 साल की उम्र में दिल्ली गई थी। लेकिन उसे वापस लौटने का रास्ता नहीं मालूम था। इसलिए वह 24 साल तक घर वापस नहीं लौट पाई। पीड़िता ने बताया कि वह अपने स्वजनों के पास वापस लौट कर बहुत खुश है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर पुलिस इन दिनों गुम इंसान के मामलों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। बीते सौ दिनों के भीतर पुलिस 120 से अधिक मामलों को सुलझाते हुए,महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश से पीड़ितों को लाकर स्वजनों को सौंप चुकी है। एसपी शशिमोहन सिंह का कहना है कि गुम इंसान का मामला सुलझाने का यह अभियान निरतंर चलता रहेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा