CRIME; रील के चक्कर में गई विवाहिता की जान!, रायगढ़ में पंखे से लटकती मिली लाश, मोबाइल में मिला वीडियो……..

रायगढ, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में मौत का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक विवाहिता की फांसी लगाकर मौत हो गई है. दावा किया जा रहा है कि, कोस्टा पारा इलाके में रील बनाने के फेर में एक युवती अपनी जान गंवा बैठी. खास बात यह है कि मृतका के मोबाइल में मौत का लाइव फुटेज भी रिकॉर्ड हुआ है. मृतका का नाम विशाखा देवांगन है और वह 22 वर्ष की थी.

पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. शहर के कोष्टापारा निवासी शुभम देवांगन की पत्नी विशाखा की चार साल पहले शादी हुई थी और वह रील बनाने की शौकीन थी. मंगलवार की दोपहर महिला की बंद कमरे में पंखे पर लटकी हुई लाश मिली. परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा बंद देखा तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए, जहां मृतका पंखे में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी.

मोबाइल में मिला वीडियो

परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जांच में पुलिस को घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन मिला, जिसमें तकरीबन डेढ़ घंटे का वीडियो रिकॉर्ड है. वीडियो में मृतका बड़े आराम से पंखे पर दुपट्टे को बांधते हुए और फंदा बनाकर गले में डालते हुए नजर आ रही है.कुछ ही सेकंड बाद अचानक मृतका का पैर फिसलता है और वह फांसी के फंदे पर झूल जाती है. मृतका इस दौरान खुद को बचाने की कोशिश करती भी दिख रही है. वीडियो में मृतका अपनी जेब से कुछ निकालकर फंदे को काटने का प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है.

पुलिस उपाधीक्षक सुशांतो बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना दी थी. उनकी बहू विशाखा घर का दरवाजा नहीं खोल रही थी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी पर लटकी मिली. पुलिस को कमरे में अभिलेखन स्थिति में मोबाइल मिला, जिसमें मृतका का आत्महत्या करने का वीडियो दर्ज था. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मृतका ने आत्महत्या क्यों की.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CSMCL SCAM; पांच एजेंसियों को 182.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ पूरक चालान पेश

    रायपुर, शराब घोटाला मामले से जुड़े कथित मैनपावर भुगतान केस में EOW/ACB ने कोर्ट में 500 पेज का पूरक चालान पेश किया है. ये चालान छत्तीसगढ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड…

    ACB; 2 कृषि अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी-करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, फसल बीमा के बदले मांगी थी रकम

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा