CRIME; शहर के 10 स्पा सेंटरों में पुलिस की छापेमारी, रिकॉर्ड और CCTV खंगाले

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में संभावित अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पश्चिम क्षेत्र में संचालित 10 स्पा सेंटरों की गहन जांच की गई। पुलिस ने कर्मचारियों के पहचान पत्र, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य वैधानिक दस्तावेजों का निरीक्षण किया। साथ ही संचालकों को कर्मचारियों का सत्यापन कराने, रिकॉर्ड अद्यतन रखने और सभी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

यहां चला विशेष अभियान

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। अभियान में पश्चिम क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने इन थाना क्षेत्रों में संचालित विभिन्न स्पा सेंटरों पर अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया।

दस्तावेज, रिकॉर्ड और CCTV की हुई जांच

अभियान के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटरों में कर्मचारियों की पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक वैधानिक अभिलेखों की जांच की। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी स्पा सेंटर शासन द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं तथा वहां किसी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं चल रही है।

दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को सभी दस्तावेज अद्यतन रखने, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने और सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही आगंतुकों का रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित करने और सभी वैधानिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत भी दी गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा