CRIME; अफीम के 14 लाख पौधे जब्त, दो आरोपियों की तलाश में राजस्थान पहुंची दुर्ग पुलिस

दुर्ग,  छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी गांव में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लाख से अधिक अफीम के पौधे जब्त किए हैं। मामले में भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार किया गया है। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद खेत में पहुंचे और भाजपा नेताओं पर सवाल खड़े किए।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में राजस्थान के रहने वाले दो लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इनमें मनीष ठाकुर और विकास विश्नोई शामिल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें राजस्थान भेजी गई हैं।

अफीम के पौधों को नष्ट करने कलेक्टर ने बनाई कमेटी

दुर्ग कलेक्टर अभीजित सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि करीब 8 करोड़ रुपये के अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। करीब 600 क्विंटल अफीम के पौधों को खेतों से उखाड़कर नष्ट किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय महिलाओं और पुलिस जवानों की मदद ली जा रही है, वहीं खेतों में ट्रैक्टर भी चलाए जा रहे हैं। अफीम के पौधों के नष्टीकरण के लिए आईजी दुर्ग अभिषेक शांडिल्य की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।

विधानसभा में विपक्ष ने किया हंगामा

इधर, इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी आज जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की। हंगामे के बीच स्पीकर ने 31 विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही से निलंबित कर दिया। कांग्रेस इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच की जा रही है और इसमें शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    भोपाल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को रद्द कर दिया…

    CRIME; फर्सी फैक्ट्री में डीजल-पेट्रोल का बड़ा खेल, 47700 लीटर ईंधन किया जब्त, ऐसे खुला राज…

    0 फ्यूल टैंकर ट्रक चालकों की भूमिका संदिग्ध महासमुंद, ईरान युद्ध के चलते पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में वृद्धि क्वी आशंका के बीच महानदी के किनारे जिले के ग्राम घोड़ारी…

    You Missed

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई,नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का सम्मान

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा

    RMC; निराश्रित पेंशनरों को अब घर बैठे डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन करवाने की सुविधा