CRIME; आधी रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंद पड़े लॉज में तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले, नगदी समेत अन्य सामग्री बरामद

दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान लॉज से तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। वहीं मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली और एसीसी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज में दबिश दी। बताया जा रहा है कि बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। वर्तमान में लॉज की जगह आइसक्रीम पार्लर संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को लॉज में दो युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। पुलिस ने मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू के रूप में हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; दोना-पत्तल मशीन के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में FIR दर्ज, शातिरों ने ऐसे बिछाया जाल

    रायपुर, राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना में दोना-पत्तल बनाने की मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में FIR दर्ज की…

    FRAUD; डीएसपी के साथ 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने के लालच में फंस गए , तीन लोगों पर अपराध दर्ज

    रायपुर, राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार ठगो ने पुलिस अधिकारी को ही निशाना बनाया है. रुपये दोगुना करने की लालच…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’