CRIME; किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर किसानों को लगाया 57 लाख का चूना, सहायक प्रबंधक समेत दो के खिलाफ FIR दर्ज

दुर्ग, छत्तीसगढ़ केदुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले के किसानों के साथ लाखों के धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने सहायक प्रबंधक और लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। बताया गया कि नवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित मुरता सेवा सहकारी समिति में करीब 110 किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण वितरण में गड़बड़ी किया है। वहीं किसानों की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच प्रक्रिया में करीब 57 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई।

जानकारी के अनुसार मोहतरा में आयोजित समाधान शिविर में पीड़ित किसानों ने इस मामले की शिकायत की। बताया कि बिना जानकारी और अनुमति के KCC ऋण स्वीकृत एवं आहरित किए को लेकर खुलासा किया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता सामने आई। दस्तावेजों के आधार पर KCC ऋण स्वीकृत एवं आहरित किए जाने में 57 लाख की गड़बड़ी का पता चला।

110 किसानों के नाम पर KCC ऋण

अब विभागीय निर्देश पर समिति अध्यक्ष ने सहायक प्रबंधक राजेंद्र पांडे और लिपिक अमित साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बता दें कि इस मामले की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आया है कि आरोपियों ने 110 किसानों के नाम पर KCC ऋण प्रक्रिया पूरी कर राशि का आहरण किया। इस पूरे मामले में दस्तावेजी हेरफेर और नियमों के उल्लंघन की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा