CRIME; कॉलोनी में मिली 2 सगे भाइयों की लाश, बदबू फैलने पता चला

दुर्ग, जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुम्हारी के खारुन ग्रीन्स कॉलोनी में दो सगे भाइयों की सड़ी-गली लाश मिली है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. यह हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच कर रही है. यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी पुलिस को शुक्रवार शाम 6.30 बजे खारुन ग्रीन्स कॉलोनी से फोन आया कि कॉलोनी के एक घर से बदबू आ रही है. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदर घुसी. जहां अलग-अलग कमरे में दो सगे भाई सुधांशु शर्मा और हिमांशु शर्मा की लाश मिली. जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई.

मामले में पूछताछ पर कॉलोनी वासियों ने बताया कि दोनों भाइयों को पिछले दो दिनों से किसी ने नहीं देखा. जब लोगों को उनके मकान से बदबू आई तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मामले में पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मरचुरी भेज दिया है. घटना के बाद पुलिस ने मृतक भाइयों के परिजनों को बुलाया है. बताया जा रहा है कि दोनों के माता-पिता पहले ही निधन हो चुका है. उसी कॉलोनी में उनके परिवार वाले रहते हैं.

पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि माता-पिता की मौत के बाद वे दोनों सदमे में थे. दोनों भाई काम पर ध्यान नहीं देते थे और शराब पीने के आदी हो गए थे. दोनों की मौत को लेकर पुलिस को आशंका है कि दोनों भाइयों ने घर में बैठकर शराब पी और अधिक शराब पीने से उनकी मौत हो गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू के बेटे ने की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोवा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान जय साहू के…

    HC; डीएमएफ घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने स्पष्ट कहा…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…