CRIME; ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की गुत्थी 12 घंटे में सुलझी, तीन आरोपी गिरफ्तार, मिर्जापुर तक पहुंची पुलिस

 रायपुर, राजधानी रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपियों ने अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया था।

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के मुताबिक, 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे प्रतीक राय की पत्नी अनिता राय ने खमतराई थाने पहुंचकर बताया कि उनके पति घर वापस नहीं लौटे हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।

CCTV फुटेज ने खोले राज

CCTV फुटेज के बारीकी से अवलोकन में सामने आया कि उसी दिन दोपहर करीब 2:28 बजे तीन अज्ञात लोग प्रतीक राय को काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरदस्ती बैठाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने वाहन की पहचान और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तकनीकी सर्विलांस शुरू किया।

तकनीकी सर्विलांस से UP तक पहुंची पुलिस

वाहन के उत्तर प्रदेश की ओर जाने की जानकारी सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने तत्काल अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय स्थापित किया। अहरौरा पुलिस को वाहन की लोकेशन, संभावित रूट और टोल प्लाजा से जुड़ी जानकारी साझा की गई।इसके साथ ही चौपन, रॉबर्ट्सगंज समेत संभावित मार्गों पर संबंधित पुलिस टीमों को अलर्ट कर नाकाबंदी और चेकिंग शुरू कराई गई। रायपुर पुलिस द्वारा लगातार साझा की जा रही तकनीकी और टोल संबंधी जानकारी के आधार पर UP पुलिस ने संदिग्ध वाहन की निगरानी की।

हिरासत में 3 आरोपी

लगातार ट्रैकिंग और नाकाबंदी के बाद थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोक लिया। वाहन में सवार तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अभय सिंह (28), बृहस्पत देव सिंह (27) और आदर्श सिंह (24) के रूप में हुई है। तीनों उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी बताए गए हैं।

सामने आई अपहरण की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते प्रतीक राय को जबरदस्ती अपने साथ ले जाया गया था। आरोपियों द्वारा उसे उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।

थाना खमतराई प्रभारी और टीम का विशेष योगदान

आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के लिए रायपुर लाने पुलिस टीम उत्तर प्रदेश से रवाना हो चुकी है। इस पूरी कार्रवाई में खमतराई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल सहित थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    COAL SCAM; कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई नेताओं को नोटिस, 5 अक्टूबर को पेशी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य के बहुचर्चित कोल लेवी और अवैध वसूली मामले में जांच एजेंसी ने एक बार फिर शिकंजा कसा है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर