CRIME; फांसी के फंदे पर लटकी मिली दंपति की लाश, शव देख उड़े पिता के होश, सुबह पहुंचे थे बेटी के घर

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले में संतान पैदा नहीं होने के विवाद के बाद पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश उनके किराए के मकान में गुरुवार सुबह लटकती हुई मिली। आत्महत्या की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला पलारी थाना अंतर्गत ग्राम जारा का है। पलारी थाना प्रभारी ने बताया कि दंपति के शादी के पांच साल बाद भी संतान की प्राप्ति नहीं होने को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मुसुवाडीह के शासकीय स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत रामेसर वर्मा (30) ग्राम जारा में पंडित दीवान के मकान में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था। वह मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के नवागांव मल्लाहार का रहने वाला है और नौकरी के चलते यहां रहता था। शादी के पांच साल बाद भी कोई संतान नहीं था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

महिला ने रात में बुलाया था पिता को

फांसी लगाने से पहले रामेसर वर्मा की पत्नि लता ने अपने पिता अशोक वर्मा को फोन कर अपने घर बुलाया था। सुबह अशोक अपने पिता के साथ बेटी के घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पहले तो उन्होंने फोन लगाया, लेकिन दोनों का मोबाइल स्विच आफ था। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, तो बेटी-दामाद एक ही फंदे पर लटके मिले। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने दरवाजा तोड़ा। इस बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HELICOPTER; बाल-बाल बचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य! अचानक बंद हुआ हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले, अमौसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

    लखनऊ , डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की अमौसी हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जमीन से 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक उनके हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले बंद हो गया। जिससे…

    CRIME; 9 एकड़ मक्का के खेत के बीच अफीम उगा रहे थे भाजपा नेता, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है. जहां अफीम की खेती की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि करीब…

    You Missed

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’