CRIME; सास-ससुर और पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बहू, बोली- जेवर के अलावा 20 लाख दहेज देने के बाद भी आधी रात मंजवाते हैं बर्तन

राजनांदगांव,  कोतवाली पुलिस ने जिले के रेत व सरकारी कार्यों के ठेकेदार वर्धमान नगर निवासी दुष्यंत दास और पत्नी अर्चना दास व बेटे दिग्विजय दास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। मामला महिला प्रकोष्ठ में था, जहां समझौता नहीं होने पर इनकी बहू दिशा साहू ने पति व सास-ससुर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने पति व सास-ससुर तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता मोती तालाब बल्देव बाग निवासी दिशा साहू का वर्धमान नगर निवासी दिग्विजय दास के साथ 17 जनवरी 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पीड़िता ने बताया कि पति और सास-ससुर ने परिवार में रिवाज बताकर दिशा साहू के पिता से दहेज की मांग की थी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 20 लाख रुपये उनको दिए थे।वहीं शादी में डायमंड के दो नेकलेस, डायमंड के कंगन, सोने की नथ, डायमंड की कान का टॉप्‍स, ससुर दिग्विजय दास को डायमंड का रिंग व सोने का चैन, अर्चना दास को सोने का टॉटाप्स दिया गया था। शादी के बाद दिशा के पति और सास-ससुर ने दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया, जिससे वह परेशान थी।

बार बार दी राशि

पीड़िता दिशा साहू ने पुलिस को बताया है कि प्रताड़ना की जानकारी देने के बाद उसके पिता ने दस लाख रुपये नगद और 25 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ससुर को दिया। बाद में फिर मांग करने पर चाचा के खाते से 20 लाख रुपये व पांच लाख रुपये और दिया। पीड़िता ने भी अपने खाते से तीन लाख रुपये और आठ लाख रुपये व दस लाख रुपये ससुर के बनाए फर्म में जमा कराया। लेकिन इसके बाद भी गाली-गलौज व मायके जाने के लिए मजबूर किया गया।

दहेज लाने मारते-पीटते है

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से हर दिन प्रताड़ित किया गया। रात में दो बजे उठाकर सास बर्तन मंजवाती थी। हर बात पर उसे ताना देती थी। समाज में शादी होने पर अधिक दहेज मिलने की बात कहकर प्रताड़ित करती थी। शादी में दिए गहनों को गिरवी रखने के साथ पिता से रुपये मांगकर लाने की बात कहकर मारपीट करने का आरोप भी पीड़िता ने अपने पति व सास-ससुर पर लगाया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT;खेत में तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से मां के साथ दो बेटों की मौत

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के तखतपुर जनपद  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भाड़म में एक हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से…

    HC; बुजुर्ग मां को प्रताड़ित करने पर बेटे-बहू घर से बेदखल, हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनलों के आदेश को सही ठहराया…

    बिलासपु,  हाईकोर्ट ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में अहम फैसला सुनाते हुए उसके बेटे और बहू की घर से बेदखली पर मुहर लगा दी है। हाईकोर्ट की सिंगल…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’