CRIME;महिला से छेड़छाड़ की खौफनाक सजा,पति ने मनचले को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को पति-पत्‍नी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस हत्‍याकांड में शामिल पति-पत्‍नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, यह घटना धरसींवा थाना क्षेत्र में स्थित धनेली पेपर मिल की है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या का कारण युवक द्वारा आरोपी की पत्नी से की गई छेड़छाड़ बताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति मानिक राम मरावी और उसकी पत्नी आशा बाई मरावी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मानिक राम मरावी ने अपनी पत्नी आशा बाई के साथ मिलकर लक्ष्मण पर रॉड से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।धरसीवा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह घटना छेड़छाड़ के विवाद के चलते हुई। आरोपी पति-पत्‍नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति