CRIME; अस्पताल की नर्स ने 30 हजार रुपये में शिशु को बेचा, कलेक्टर ने किया निलंबित

जगदलपुर, बस्तर के सुकमा  जिला अस्पताल में पदस्थ एक नर्स द्वारा आदिवासी महिला के शिशु को 30 हजार रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया है। विभाग द्वारा की गई छानबीन में घटना की पुष्टि हुई है। कलेक्टर ने नर्स के निलंबन का आदेश दिया है। वहीं, बाल संरक्षण आयोग द्वारा की गई शिकायत के आधार पर गुरुवार को कोतवाली में प्राथमिकी की गई।

जानकारी के अनुसार, शीघ्र ही उक्त नर्स की गिरफ्तारी हो सकती है। उक्त नर्स पर पूर्व में भी इस तरह का कृत्य किए जाने का संदेह है। पुलिस उससे पूछताछ करने जा रही है। बताया गया कि बच्चों की चाह रखने वालों के लिए वह इस तरह का कृत्य करती है। ऐसे निर्धन आदिवासी परिवार जिनके यहां पहले से ही तीन-चार बच्चे हों, उनको लक्षित कर वह यह काम करती थी। कलेक्टर एस. हरिश ने बताया कि उक्त नर्स को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत एवं विभाग द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    HEALTH; सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी, चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि 

    रायपुर, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट को राष्ट्रीय…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…