CRIME; कंटेनर से 111 किलो गांजा, दो वाहन समेत एक करोड का माल जब्त, 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0 गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

महासमुंद, छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतर्राज्यीय सीमा पर गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना सिंघोड़ा पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 111.350 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 55 लाख 67 हजार 500 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मामले में उत्तरप्रदेश के 3 और ओडिशा के 4 आरोपियों समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान गांजा परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर, पायलटिंग कर रही कार और 9 मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 5 लाख 9 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर वाहन क्रमांक RJ 14 GV 0484 में ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लाया जा रहा है। इस कंटेनर की पायलटिंग KIA Carens क्रमांक OD 11 AC 3003 से की जा रही थी। इसकी सूचना के आधार पर सिंघोड़ा पुलिस और ANTF की टीम ने NH-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की। कुछ देर बाद पहले पायलटिंग कार और उसके पीछे कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई।

ऐसे हुआ गांजा तस्करी का खुलासा

पायलटिंग कार में चार लोग और कंटेनर में तीन लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान कंटेनर में गांजा होने की बात सामने आई। आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के रेडाखोल, जिला संबलपुर से लोड कर नागपुर (महाराष्ट्र) ले जाया जा रहा था। तलाशी के दौरान कंटेनर से 111.350 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी

कंटेनर में सवार आरोपी: इरफान अली, उम्र 33 वर्ष, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
शिवम सिंह पाल, उम्र 26 वर्ष, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
आरिफ अली, उम्र 23 वर्ष, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

पायलटिंग कार में सवार आरोपी: सुजीत स्वाई, उम्र 32 वर्ष, बौध, ओडिशा
मानस रंजन, उम्र 40 वर्ष, बौध, ओडिशा
कृष्णचंद प्रधान, उम्र 50 वर्ष, संबलपुर, ओडिशा
आनंद साहू, उम्र 24 वर्ष, बौध, ओडिशा

1.05 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1,05,09,500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें 55.67 लाख रुपये का गांजा, करीब 40 लाख रुपये का कंटेनर, 8.50 लाख रुपये की KIA Carens और करीब 92 हजार रुपये कीमत के 9 मोबाइल फोन शामिल हैं।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 116/2026, धारा 20(B)(II)(C), 29(1) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा तस्करी के नेटवर्क और गांजे की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना रेप की कोशिश नहीं’, हाई कोर्ट के फैसले पर CJI की आपत्ति, मांगा जवाब

     नईदिल्ली, पटना हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बेहद अजीबोगरीब फैसला सुनया था. आपको याद होगा कि इसी साल 9 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने एक…

    ED;पीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर