CRIME; कार के अंदर जलकर भाजपा नेता की मौत, आपसी विवाद के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई से एक बेहद हृदय विदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देर रात हुई घटना में एक व्यक्ति की कार के अंदर जलकर मौत हो गई. मृतक की पहचान भाजपा नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

विवाद के बाद कार में आग लगाने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे नौगई गांव में किसी विवाद के बाद यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने फार्च्यूनर वाहन में आग लगा दी. आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गाड़ी के अंदर मौजूद भरत सिंह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

आगजनी में तीन झुलसे, अंबिकापुर रेफर

घटना के दौरान तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें शिक्षक नागेंद्र सिंह भी शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. अन्य घायलों का भी उपचार जारी है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटनास्थल पर खड़ी दूसरी गाड़ी में भी तोड़फोड़ के निशान मिले हैं, जिससे विवाद के बाद हिंसा की आशंका जताई जा रही है.

सरगुजा रेंज आईजी देर रात मौके पर पहुंचे

प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण रेत (बालू) से जुड़े विवाद को बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा देर रात ही मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली. वहीं फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह क्षेत्र के प्रभावशाली भाजपा नेताओं में गिने जाते थे. उनकी मौत की खबर फैलते ही समर्थकों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई. फिलहाल पुलिस आगजनी, विवाद और मौत के पीछे की पूरी कहानी की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; रेत चोरी के मामले में पहली बार सजा, विशेष न्यायालय ने कहा ‘धरती सभी की जरूरत पूरी करती है, लालच नहीं’

    बिलासपुर. प्राकृतिक संसाधन सार्वजनिक संपत्ति और सामूहिक धरोहर हैं. निजी स्वार्थ के लिए नदियों का सीना चीरकर अंधाधुंध अवैध दोहन करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. अरपा नदी…

    ACCIDENT; भीषण सड़क हादसे में तीन मौसेरे भाइयों की मौत, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक सडक हादसे में तीन भाइयों की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है. रायपुर-पलारी मार्ग के घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा