CRIME; जिला अस्पताल की लेटलतीफी ने ली मासूम की जान, सिविल सर्जन के खिलाफ FIR दर्ज

राजनांदगांव,  बीते दिनों राजनांदगांव जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिला अस्पताल की लापरवाही से एक मां का जीवन संकट में पड़ गया था और उसके शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई थी. इस मामले पर कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बड़ा एक्शन लिया है. कलेक्टर के आदेश पर अस्पताल के सिविल सर्जन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, वहीं पुलिस ने मामले में जांच भी तेज कर दी है.

दरअसल सोमवार की रात लगभग ढाई बजे के करीब शहर के समीप टोलागांव निवासी कविता मांडवी को प्रसवपीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया. यहां उसे मातृ-शिशु अस्पताल में भर्ती किया गया. इसके बाद यहां ब्लड सैंपल लिया गया और जांच के लिए लैब भेजा गया. परिजनों को सुबह 10 बजे के करीब रिपोर्ट मिलने की बात कही गई. परिजन जब सुबह रिपोर्ट लेने पहुंचे तो रिपोर्ट तैयार नहीं हुआ है कहकर नहीं दिया गया.

ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत

इधर महिला से अब प्रसव पीड़ा का दर्द झेला नहीं जा रहा था. गर्भवती की हालत देखने हुए परिजनों ने डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की मांग की, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाएंगी ऑपरेशन नहीं किया जाएगा. उधर महिला की हालत और ज्यादा खराब हो गई. आनन-फानन में जब उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई.

परिजनों का आरोप

महिला के परिजनों ने कहा कि ऑपरेशन से पहले बच्चे की हार्टबीट अच्छी थी, लेकिन ऑपरेशन करने में देरी होने की वजह से बच्चों की मौत हुई है. परिजनों ने इस मामले में एसडीएम से लापरवाही बरतने वाले समस्त अस्पताल स्टाफ पर कानूनी कार्रवाई करने मांग की गई है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

    0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोपरायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व