CRIME; नशा मुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक के साथ बर्बरता! लत छुड़ाने के नाम पर दिए गहरे जख्म, संचालिका के बेटे पर FIR दर्ज

रायपुर, शहर के मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज के साथ बर्बरता का गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति के नाम पर संस्था में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मानसिक स्थिति तक बिगड़ गई. इतना ही नहीं, जब परिवार वाले उससे मिलने पहुंचे तो उन्हें गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार करते हुए मिलने से भी रोक दिया गया. इस मामले में रायपुर के पंडरी थाने में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के एक आदिवासी परिवार ने अपने बेटे अंकुर मांझी को नशे की लत छुड़वाने के लिए पिछले साल सितंबर में इस केंद्र में भर्ती कराया था. अक्टूबर में जब परिजन उससे मिलने पहुंचे, तो संस्था के लोगों ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और यह कहकर रोक दिया कि तुम आदिवासी लोग कुछ नहीं समझते. इस दौरान उनके साथ गाली-गलौच भी की गई. नवंबर में परिजन अंकुर को वापस नबरंगपुर जिले के कुसुमपुर गंगापारा गांव ले गए. वहां नहाते समय उसकी पीठ और गले पर गहरे चोट के निशान दिखाई दिए. पूछने पर अंकुर ने बताया कि केंद्र में रहने के दौरान संचालिका के बेटे अनिकेत शर्मा ने उसके साथ मारपीट की थी.

परिजनों ने शिकायत में बताया कि कुछ समय बाद अंकुर को इलाज के लिए विशाखापट्टनम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि मारपीट से लगी चोटों के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है. अस्पताल में 11 दिनों तक उसका इलाज चला. फिलहाल उसे रूटीन चेकअप के लिए अब भी विशाखापट्टनम ले जाया जाता है. मारपीट के सबूत मिलने के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिकेत शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार