CRIME; नशे में चूर युवती ने बार में मचाया हंगामा!, महिला को पीटा, बिना पैसे दिए भागने का भी आरोप

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के होटल हेवन्स पार्क के लिट बार में बीती देर रात एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया. बार में आए बिल को लेकर युवती गुस्साई हुई थी. इस दौरान इसने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की. कर्मचारी के बाल भी खींचे, जिससे उसके सिर पर चोट भी आई. इतना ही नहीं गुस्से में युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले भी तोड़ दिए.

दरअसल, बिलासपुर के सरकंडा इलाके में रहने वाली अंजना दीवान हैंवन्स पार्क होटल के बार के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं. उनके मुताबिक, शनिवार की रात को युवती अपने दोस्तों के साथ बार पहुंची. युवती टेबल नंबर 26 पर बैठी थी. बकौल अंजना उसने बीयर, शराब और खाने-पीने का ऑर्डर किया. बिल बनने पर कर्मचारी ने उसे 10 हजार रुपए का बिल दिया. जिसपर युवती ने आपत्ति जताई. इसके बाद युवती ने सिर्फ खाने पीने का बिल मांगा तो उसे 5 हजार रुपए का दूसरा बिल दिया गया. पर इसके बाद भी युवती बिल चुकाने से बचती रही.

कर्मचारी से की मारपीट

आरोप है कि, बिल में आई रकम मांगने पर युवती बौखला गई, और चिल्लाते चिल्लाते बार के बाहर जाने लगी. रोके जाने पर उसने कर्मचारी अंजना के बाल पकड़ लिए और उससे मारपीट भी की. इतनी ही नहीं आरोप यह भी है कि, युवती ने वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए. युवती ने क्लब के बाहर भी हंगामा मचाया. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. इस दौरान युवती को समझाने की भी कोशिश की गई पर वो नहीं मानी. आरोप है कि, युवती धमकी देते हुए बिना बिल चुकाए कार में सवार होकर भाग गई. हालांकि, इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बारिश में बड़ा सड़क हादसा, धान से भरे ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 4 की मौत, 6 घायल

    दुर्ग, बारिश के बीच दुर्ग संभाग के बालोद जिले में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट में धान से भरे एक ट्रक ने…

    SC; ‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना रेप की कोशिश नहीं’, हाई कोर्ट के फैसले पर CJI की आपत्ति, मांगा जवाब

     नईदिल्ली, पटना हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बेहद अजीबोगरीब फैसला सुनया था. आपको याद होगा कि इसी साल 9 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने एक…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर