CRIME; पुलिस की रेड पड़ते ही खेतों में भागने लगे जुआरी,लाखों कैश और मर्सिडीज कार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, पुलिस ने राजधानी से लगे ग्रामीण इलाके में हाई-प्रोफाइल जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अभनपुर थाना क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए खेतों के बीच चल रहे जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वहीं मौके से 6 लाख से अधिक कैश, एक लग्जरी मर्सिडीज कार और आईफोन जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर ग्राम टोकरो के पास खेतों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी।पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए।

फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार जुआरियों के नाम राहुल सिंह (34 वर्ष), निवासी सेक्टर 10, भिलाई एवं रितेश कुमार (36 वर्ष), निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा, रायपुर बताए गए है। रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लाख 34,000 रुपये नगद राशि, CG 07 CU 9944 नंबर की एक मर्सिडीज कार, 2 आईफोन और एक ताश की गड्डी जब्त की है। जब्त की गई इन सभी सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 42.14 लाख रुपये आंकी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; वकील की गलती की सजा निर्दोष मुवक्किल को नहीं दे सकते, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    बिलासपुर, न्याय की उम्मीद में अदालत पहुंचने वाले आम लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक बेहद राहत भरा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दरअसल, स्पष्ट किया न्यायालय ने स्पष्ट…

    RAID; एडिशनल चीफ इंजीनियर के ठिकानों में करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, प्लॉट और नकदी बरामद

    भुवनेश्वर, ओडिशा के विजिलेंस अधिकारियों को सचमुच ‘सोना’ हाथ लगा है। सेंट्रल इरिगेशन सर्कल के एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेश चंद्र मोहंती से जुड़ी संपत्तियों पर तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….