CRIME; पुलिस ने 9 रसूखदार जुआरियों को किया गिरफ्तार,लाखों के कैश और लग्जरी गाड़ियां बरामद

बिलासपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में बदल गया. एसीसीयू की कार्रवाई में यहां बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर जुआ खेलते पकड़े गए. टीम ने मौके से 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा समेत 4 कार जब्त की हैं. कुल जब्ती 45.84 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई है.

जानकारी के अनुसार, जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ खेलने की सूचना पर एसीसीयू ने दबिश दी. मौके पर फड़ जमाकर जुआ खेल रहे लोगों को घेरकर पकड़ा गया. इसके बाद सभी को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

पकड़े गए जुआरियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय (43) स्वर्णिम ऐरा सरकंडा, सागर मंगेशकर (30) मंगला गजमोहिनी, नितेश चंद शर्मा (45) आसमा सिटी फेज 2, दुर्गेश सारथी (32) जरहाभाठा मिनी बस्ती, अखिलेश त्रिवेदी (52) नेहरू नगर, अमन धर पिता उमेश धर (28) डबरीपारा, आशीष खुटे (27) कस्तूरबा नगर, रोशन सोनी (31) उसलापुर ओवरब्रिज, सृजन शर्मा (27) 36 सिटी मॉल शामिल हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; वकील की गलती की सजा निर्दोष मुवक्किल को नहीं दे सकते, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    बिलासपुर, न्याय की उम्मीद में अदालत पहुंचने वाले आम लोगों के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक बेहद राहत भरा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। दरअसल, स्पष्ट किया न्यायालय ने स्पष्ट…

    RAID; एडिशनल चीफ इंजीनियर के ठिकानों में करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर, प्लॉट और नकदी बरामद

    भुवनेश्वर, ओडिशा के विजिलेंस अधिकारियों को सचमुच ‘सोना’ हाथ लगा है। सेंट्रल इरिगेशन सर्कल के एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेश चंद्र मोहंती से जुड़ी संपत्तियों पर तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….