CRIME; फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर हड़पी जमीन, तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत चार पर FIR दर्ज

अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में जमीन फर्जीवाड़े के एक पुराने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. आरोप है कि एक महिला को कागजों में मृत घोषित कर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया गया और उसी के आधार पर उसकी जमीन का नामांतरण कराकर रजिस्ट्री करा ली गई.

पीड़िता को जब पूरे मामले की जानकारी मिली तो उसने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई. शिकायत की जांच के बाद अब झिलमिली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है. दरअसल, मामला झिलमिली थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक वर्ष 2024 में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके सौतेले बेटे ने साजिश के तहत उसे दस्तावेजों में मृत दर्शा दिया. आरोप है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर पहले राजस्व अभिलेखों में बदलाव कराया गया और फिर उसकी जमीन अपने नाम पर दर्ज कराकर उसकी रजिस्ट्री भी करा ली गई.

मामले की जांच के दौरान शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई. इसके बाद पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार संजय राठौर, संबंधित पटवारी सहित कुल चार लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि वर्ष 2024 में प्राप्त शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसके सौतेले बेटे ने उसे मृत बताकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर उसकी जमीन अपने नाम करवा ली थी. मामले की जांच पूरी होने के बाद तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी सहित कुल चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने CGPSC के पूर्व सचिव ने की पेपर लीक, ​हाई कोर्ट बोला ये हत्या से भी बड़ा अपराध

    बिलासपुर, छत्तीसगढ पीएससी 2021में हुए पेपर लीक एवं भर्ती घोटाले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व सचिव, सेवानिवृत्त आईएएस जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है।…

    CRIME; गृहमंत्री के इलाके के बच्चे भूखे-प्यासे मिले, 16 में से 7 नाबालिग, काम दिलाने के नाम पर ले गए थे राजधानी ………..

    दुर्ग, छत्तीसगाढ के दुर्ग जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बच्चों को…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र