बिलासपुर , छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस वीडियो में स्कूल में ही एक शिक्षक महिला टीचर के साथ रंगरेलियां मनाते दिख रहे। पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले का है। इस मामले में कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए प्राचार्यों की टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।







