CRIME;150 रुपये के लालच में महिला ने गंवाए 14.45 लाख, वेबसाइट में रिव्यू करने पर पैसे देने का दिया झांसा

रायपुर, सिविल लाइन इलाके में एक महिला साइबर ठगी की शिकार हो गई। साइबर ठगों ने उन्हें वाट्सऐप पर मैसेज करके घर बैठे वेबसाइट में रिव्यू करने पर 150 रुपए देने का झांसा दिया था। महिला आसानी से शातिर ठग की बातों में आ गई। शुरुआत में ठगों ने उन्हें कुछ राशि दिया। इसके बाद 16 बैंक खातों में 14.45 लाख की राशि जमा करवाकर नहीं लौटाया। ठगी की शिकार महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपितों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक सेक्टर एक, शंकरनगर निवासी सुदीप्ती राय पति कौशल किशोर(29) के मोबाइल में 12 अक्टूबर को एक वाट्सएप मैसेज आया था। जिसमें महिला को अलग-अलग वेबसाइड पर रिव्यू करने का झांसा देकर प्रति रिव्यू 150 रूपये देना और घर बैठे पैसे कमाने की जानकारी दी। महिला को विश्वास में लेने शातिर ठगों ने तीन हजार रुपए के बदले सात हजार 800 रुपए भी उसके खाते में भेजा। इससे महिला का साइबर ठगों पर भरोसा बढ़ता गया।

ठगों ने 16 बैंक खातों में कुल 14 लाख 45 हजार रुपए जमा करवाया

दूसरी ओर साइबर ठगों ने उनसे राशि बढ़ा-बढ़ा कर जमा करवाना शुरू कर दिया। जैसे ही महिला ने 10 हजार रुपए जमा किया, उसके बदले बढ़ी राशि नहीं मिली।इसके बाद राशि लौटाने के नाम पर साइबर ठगों ने 16 बैंक खातों में कुल 14 लाख 45 हजार रुपए जमा करवा लिया और राशि वापस नहीं किया। तब महिला को साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा