CRIME;NIT के छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश, पटाखों के बारूद से बम बनाकर खुद को उड़ाया

रायपुर, राजधानी के एनआईटी के मेटलर्जी विभाग के एक छात्र ने विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की। इस घटना में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। रविशंकर विश्वविद्यालय के सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में मंगलवार को खुदकुशी का प्रयास किया। विस्फोटक की वजह से उसके पेट में छेद हो गया है।

वहीं सरस्वती नगर थाना पुलिस का कहना है कि स्टूडेंट घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट ने अपनी बहन और डाक्टर से चर्चा में सुसाइड की कोशिश करने की बात कही है। पड़ताल जारी है। उधर, घटनास्थल पर जांच में बारूद, बम में इस्तेमाल होने वाले लोहे के छोटे टुकड़े (स्पिलिंटर) मिले हैं। बारूद पटाखों का होने का अंदेशा पुलिस को है।

पुलिस से मिली जानकारी जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे की है। एनआईटी रायपुर के मेटलर्जी डिपार्टमेंट के छात्र ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ज्ञान सरोवर (तालाब जो अभी सूख गया है) के बीच में जाकर विस्फोट किया। इस विस्फोट से वह गंभीर रूप से झुलस गया। वह जैसे-तैसे सड़क पर आया। इस बीच लोगों ने धमाके सुना, तो लगा कि कोई छात्र प्रायोगिक कार्य कर रहा है। कुछ देर में लोग वहां पहुंचे तो उनको स्टूडेंट अर्धनग्न अवस्था में दिखा, जो बुरी तरह से झुलस गया है। वह कुछ बोल पाने की हालत में नहीं नजर आ रहा था। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्टूडेंट को एम्स उपचार के लिए पहुंचाया।

पहले भी कर चुका है खुदकुशी का प्रयास

पुलिस ने बताया कि छात्र पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुका है। उसके बाद उसके काउंसिलिंग की सलाह दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल जारी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    भोपाल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सोमवार को विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी को रद्द कर दिया…

    CRIME; अफीम के 14 लाख पौधे जब्त, दो आरोपियों की तलाश में राजस्थान पहुंची दुर्ग पुलिस

    दुर्ग,  छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज हो गई है। दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी गांव में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती…

    You Missed

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी