CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्रामीणों पर रास्ता रोकने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। बता दें दो दिन पहले महासमुंद जिले में गश्त पर निकली वन अमले की टीम को ग्रामीणों ने धुनाई कर दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस पुराने मामले में बाबूलाल पोया समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने मदननगर गांव पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और बंधक बना लिया। इस दौरान पुलिस के साथ मारपीट किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने मारपीट की बात से इनकार करते हुए केवल बदसलूकी और दुर्व्यवहार की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका रास्ता रोक दिया और दुर्व्यवहार किया। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खदान खोलने के विरोध में पहले भी हो चुका है टकराव

गौरतलब है कि मदननगर गांव में खदान खोलने के विरोध को लेकर ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच पहले भी टकराव हो चुका है। पूर्व में भी विरोध प्रदर्शन के दौरान विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आई थी। ऐसे में एक बार फिर गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति बनने से मामला चर्चा में है। फिलहाल, पुलिस मारपीट की घटना से इनकार कर रही है, जबकि सूत्रों के हवाले से पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि मामले की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा